Friday , June 20 2025
Breaking News

भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने आज लोकसभा में देश में सांप के काटने से होने वाली मौत का मामला उठाया

नई दिल्ली
भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने सोमवार को लोकसभा में देश में सांप के काटने से होने वाली मौत का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि देश में हर साल सांप के काटने से करीब 50,000 लोगों की जान जाती है, जो दुनिया में सबसे अधिक है। सारण सांसद ने इस दौरान कहा कि पूरे भारत में प्रत्येक वर्ष 30-40 लाख लोगों को सांप काटते हैं।

हर साल होती है करीब पचास हजार लोगों की मौत: भाजपा सांसद
भाजपा सांसद ने लोकसभा में चर्चा के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए सांप के काटने से होने वाली मौतों पर हैरानी जाताई। उन्होंने कहा कि हर साल इससे करीब पचास हजार लोगों की मौत होती है, जिसको रोका जा सकता है। उन्होंने इस दौरान बिहार का भी जिक्र किया। बिहार सबसे गरीब राज्य है, जो गरीबी और प्राकृतिक आपदाओं दोनों से जूझ रहा है। पूरे भारत में 30 से 40 लाख लोगों को सांप काटता है, जिसमें से 50,000 लोग मरते हैं, जो दुनिया में इससे होने वाली मौतों में सबसे ज्यादा है। पूरे देश में सांप के काटने से होने वाली मौतों को रोका जा सकता है।

जलवायु परिवर्तन का भी दिख रहा असर
रूडी ने कहा बिहार सबसे गरीब राज्य है, जो वर्तमान में गरीबी और आपदाओं की दोहरी मार से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण भी इसमें बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

About rishi pandit

Check Also

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 भारतीय विश्वविद्यालयों के प्रदर्शन की सराहना देश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया : पीएम मोदी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में भारतीय विश्वविद्यालयों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *