Monday , July 1 2024
Breaking News

Crime : जिसके लिए पति को छोड़ा, वह दुष्कर्म के बाद शादी से मुकरा

Rape Crime:digi desk/BHN/  अयोध्या नगर थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके मित्र के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। महिला ने आरोपित पर भरोसा कर अपने पति तक को छोड़ दिया था। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली 26 वर्षीय महिला एक फैक्ट्री में काम करती थी। वहीं काम करने वाले जीवन अहिरवार से उसकी नजदीकियां बढ़ गई थीं। जीवन के कहने पर महिला ने अपने पति को भी छोड़ दिया। जनवरी माह में जीवन महिला के घर पहुंचा और शादी का भरोसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह महिला का शरीरिक शोषण करने लगा। हाल ही में महिला ने जीवन से शादी करने के लिए स्पष्ट बताने को कहा। इस पर जीवन ने शादी करने से मना करते हुए महिला के साथ मारपीट भी कर दी।

लिव इन रिलेशन में रहा, दूसरी युवती से कर ली शादी

अशोका गार्डन थाना पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली 25 वर्षीय युवती एक निजी संस्थान में काम करती है। उसी संस्थान में काम करने वाले दीपक वर्मा नामक युवक से उसकी दोस्ती हो गई। बाद में दोनों एक साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगे। जुलाई 2017 से मार्च 2020 तक दोनों एक साथ रहे। इस बीच युवती जब शादी की बात करती तो दीपक उसे और अच्छी नौकरी लगने पर शादी करने की बात कहकर टाल देता था। दो माह पहले दीपक अचानक गायब हो गया। उसने युवती का नंबर भी ब्लॉक कर दिया। युवती दीपक के सीहोर स्थित घर पहुंची। वहां दीपक तो नहीं मिला, लेकिन उसकी मां ने दीपक की शादी हो जाने की जानकारी दी। पुलिस दुष्कर्म के मामले में दीपक की तलाश कर रही है।

 

About rishi pandit

Check Also

दर्दनाक मौत के सौदागर को हो फांसी की सजा युवती का परिवार मांग रहा इंसाफ

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही बीते बुधवार को गौरेला रेस्ट हाउस के पास मुंह में गमछा बांधे युवक ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *