Monday , October 14 2024
Breaking News

MP Weather Alert: प्रदेश में शनिवार से भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल-जबलपुर पानी से हो जाएंगे तरबतर

  1. गरज-चमक के साथ बना रहेगा बारिश का सिलसिला
  2. भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम में भारी वर्षा के आसार
  3. कच्छ और अरब सागर की हवा में बन रहा चक्रवात

Madhya pradesh bhopal mp weather update heavy rain alert in madhya pradesh from saturday bhopal jabalpur drenched in water: digi desk/भोपाल/ बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अवदाब के क्षेत्र में बदल गया है। मानसून द्रोणिका भी मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है। इसके अतिरिक्त अलग-अलग स्थानों पर चार अन्य मौसम प्रणालियां बनी हुई हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, वातावरण में बड़े पैमाने पर नमी मौजूद रहने के कारण प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वर्षा हो रही है। शनिवार को भोपाल, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है।

शनिवार शुरू हो सकता है बारिश का सिलसिला

अवदाब के क्षेत्र के शनिवार को ओडिशा की तरफ आगे बढ़ने के आसार हैं। उसके प्रभाव से रविवार से प्रदेश में कई स्थानों पर वर्षा का सिलसिला शुरू हो सकता है। उधर, शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक भोपाल में 36, रायसेन में 30, मलाजखंड में 21, गुना में छह और ग्वालियर, छिंदवाड़ा, सागर, सतना में एक मिलीमीटर वर्षा हुई।

कच्छ और अरब सागर में बन रहा चक्रवात

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में दक्षिणी ओडिशा एवं उत्तरी आंध्र प्रदेश पर अवदाब का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, गुना, सागर, रायपुर, पुरी से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। कच्छ और उससे लगे अरब सागर पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। गुजरात से लेकर केरल तक अपतटीय द्रोणिका बनी हुई है। महाराष्ट्र पर विपरीत दिशा की हवाओं का सम्मिलन (शियर जोन) बना हुआ है।

पूरे प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि हवाओं का रुख भी अभी दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है। इस वजह से नमी लगातार मिल रही है। इस कारण गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ रही हैं। शनिवार को भी भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में वर्षा होने के आसार हैं। हालांकि मानसून को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिलने के कारण अभी प्रदेश में लगातार वर्षा का सिलसिला शुरू नहीं हो रहा है।

About rishi pandit

Check Also

एमपीपीएससी के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी, 110 पदों के लिए चयनित 3328 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

इंदौर मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) अगले सप्ताह से राज्य सेवा मुख्य परीक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *