Friday , October 30 2026
Breaking News

Satna: ट्रक-कार में सीधी टक्कर, मासूम समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत


तीन गंभीर रुप से घायल, सतना-चित्रकूट मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा


सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/
सतना-चित्रकूट सड़क मार्ग पर स्थित भरगवां के समीप ट्रक और कार के बीच हुई सीधी टक्कर में कार सवार तीन दर्शनार्थियों समेत एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रुप से घायल है। घायलों को इलाज के लिए मझगवां थाना पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रकरण कायम कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी रही। जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे ट्रक और कार क्रमांक एमपी 15सीबी 4799 के बीच जोरदार टक्कर हो गई। कार सवार सभी लोग दमोह से चित्रकूट दर्शन करने जा रहे थे जैसे ही भरगवां के पास पहुंचे तभी ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। इस दौरान कार का चालक और आगे की सीट पर बैठे एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिसमें से एक महिला की जिला अस्पताल तक पहुंचने में ही सांसे थम गईं। जबकि एक मासूम की इलाज के दौरान बिड़ला अस्पताल में मौत हुई है।
जेसीबी की मदद से बाहर निकले शव
बताया गया कि दोनों वाहनों में भिडंत इतनी जबरदस्त थी कि कार का सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। शवों को बाहर निकालने के लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। गाड़ी के नंबर के आधार पर मृतकों और घायलों के परिजनों की जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई गई।
बुरी तरह फंसी थी कार
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा। ट्रक में बुरी तरह फंसी कार को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मंगाई गई थी। बताया जाता है कि सागर और दमोह से तिवारी और दुबे परिवार के सदस्य चित्रकूट दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी बीच भरगवां मोड़ के पास सामने से गलत साइड पर आ रहे ट्रक ने कार को अपनी चपेट में ले लिया।
इनकी हुई मौत
अस्पताल में युवती प्राची तिवारी पिता रजनीश तिवारी (22) निवासी दमोह व अक्षांत दुबे पिता अखिलेश दुबे (12) की इलाज के दौरान मौत हो गई। अक्षांश को सतना जिला अस्पताल से बिरला हॉस्पिटल रेफर किया गया था। जबकि मौके पर ही जान गंवाने वालों की शिनाख्त चंद्रभान तिवारी पिता वासुदेव तिवारी (45) निवासी नेहा नगर मकरोनिया सागर तथा सुदामा दुबे पिता भगवानदास दुबे (75) के तौर पर हुई है। हादसे में दो महिलाओं के अलावा बालक दर्श दुबे पिता अविनाश दुबे (10) घायल है।
सेवानिवृत्त एएसआई थे मृतक
बताया जाता है कि मृतक सुदामा दुबे मृतक चंद्रभान द्विवेदी के बहनोई और रिटायर्ड एएसआई थे जबकि उनके बेटे महेश दुबे तहसीलदार हैं। महेश भी साथ मे ही चित्रकूट की यात्रा कर रहे थे लेकिन वे अन्य लोगों के साथ दूसरी गाड़ी में थे। मृतका प्राची तिवारी उनकी नातिन और मृतक अक्षांत उनका नाती है।

About rishi pandit

Check Also

हाई कोर्ट के निर्देश पर सतना में ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में निर्माणों पर कार्रवाई

हाई कोर्ट के निर्देश पर सतना में ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में निर्माणों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *