Sunday , September 22 2024
Breaking News

गुजरात निकाय चुनाव में बीजेपी ने 1,967 सीटें जीतीं, कांग्रेस ने 356 और AAP ने 9 सीटें जीतीं

Gujarat Panchayat Nagar Palika Chunav Result:digi desk/BHN/ गुजरात में आज फिर चुनाव परिणाम का दिन है। ताजा जानकारी के अनुसार गुजरात नगर पालिका चुनाव में बीजेपी ने 1,967 सीटें जीतीं, कांग्रेस ने 356 सीटें और AAP ने 9 सीटें जीतीं। जिला पंचायत चुनावों में, भाजपा 735 पंचायतों की सीटों पर जीत दर्ज करती है, कांग्रेस 157 पर और AAP 2 सीटों पर रही। भाजपा को सभी 31 जिला पंचायत में बहुमत हासिल। 71 नगर पालिका में भाजपा पांच में कांग्रेस को बहुमत जबकि तहसील पंचायत में 185 में भाजपा 34 पर कांग्रेस को बहुमत मिला। राज्य चुनाव आयोग की ओर से आधिकारिक घोषणा शाम को होगी।

महानगर पालिका के बाद पंचायत में पालिका चुनाव में भी कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा ने इस्तीफे की पेशकश की शाम 5:00 बजे बाद कभी भी दे सकते हैं इस्तीफा6 महानगरपालिकाओं में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद मंगलवार को 31 जिला पंचायतों, 231 तहसील पंचायतों और 81 नगरपालिकाओं के नतीजे आ रहे हैं। अब तक परिणामों के मुताबिक भाजपा का जलवा कायम है। कांग्रेस का सुपड़ा लगभग साफ है। आम आदमी पार्टी यहां भी दम दिखाने में कामयाब रही है। यहां रविवार को मतदान हुआ था। कुल 22,174 प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में बंद है। मतदान की खास बात यह रही थी कि गुजरात में शहरी मतदाताओं की अपेक्षा ग्रामीण मतदाताओं ने पंचायत व पालिका चुनाव में बंपर मतदान किया था। महानगर पालिका की अपेक्षा पंचायत चुनाव में 15 फीसद अधिक मतदान हुआ। पंचायत व पालिका चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है, लेकिन आम आदमी पार्टी (आप) ने भी करीब 2000 प्रत्याशी मैदान में हैं। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) भरुच, गोधरा व मोडासा में चुनाव लड़ रही है

About rishi pandit

Check Also

अमेरिका दौरे से ठीक पहले आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी धमकी

नई दिल्ली खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *