Saturday , September 28 2024
Breaking News

MP: 5 दिन की देरी से मानसून ने दी दस्तक, मप्र में झमाझम बारिश के साथ प्रवेश

  1. भोपाल में 5 इंच वर्षा बारिश हुई
  2. करीब 6 जिलों में मानसून का प्रवेश
  3. मप्र में दो दिन में छा जाएगा मानसून

Madhya pradesh bhopal mp monsoon updates monsoon arrived with a delay of 5 days entered madhya pradesh with heavy rains: digi desk/BHN/भोपाल/ ‘देर आए पर दुरुस्त आए’ की तर्ज पर संभावित तय तारीख 16 जून से 5 दिन की देरी से मानसून ने मध्य प्रदेश में झमाझम वर्षा के साथ प्रवेश कर लिया। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के पांढुर्ना, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी और अनूपपुर जिलों में प्रवेश कर लिया है।

दो दिन पूरे प्रवेश में छा जाएगा मानसून

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मानसून के आगे बढ़ने की परिस्थितियां काफी अनुकूल बनी हुई है। दो दिन में यह मध्यप्रदेश के आधे से अधिक हिस्से में छा सकता है।

इन जिलों में हुई हल्की बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक भोपाल में 123.4, सीहोर में 107, रतलाम में 90, रायसेन में 79, शहडोल में 71, सागर में 69, विदिशा में 62.2, दमोह में 62, जबलपुर में 57, मंडला में 55, शिवपुरी में 50.2, पन्ना में 48.2, सिवनी में 46.2, छिंदवाड़ा में 37.2, डिंडौरी में 37.2, दतिया में 37, नर्मदापुरम में 36.4, राजगढ़ एवं गुना में 35, नरसिंहपुर एवं धार में 33, सतना में 32.2, बालाघाट एवं रीवा में 28.2, उज्जैन में 28, भिंड में 25.2, कटनी में 24.2, अनूपपुर एवं छतरपुर में 24, ग्वालियर में 21.6, टीकमगढ़ में 20, उमरिया में 19.2 एवं सीधी जिले में 16 मिलीमीटर वर्षा हुई।

अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना
शुक्रवार-शनिवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में वर्षा होने की संभावना है। विशेषकर भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में झमाझम वर्षा होने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मानसून ने पांढुर्ना, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी और अनूपपुर जिलों में प्रवेश कर लिया है। इसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां काफी अनुकूल बनी हुई है।उधर वर्तमान में जम्मू पर एक द्रोणिका बनी हुई है।

हिमाचल पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर भी एक चक्रवात बना हुआ है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान से लेकर मणिपुर तक एक द्रोणिका बनी हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर बनी इस मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं के साथ नमी आने की वजह से पूरे प्रदेश में वर्षा हो रही है। विशेषकर भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में झमाझम वर्षा होने के आसार हैं।

About rishi pandit

Check Also

मध्य प्रदेश के नीमच जिला चिकित्सालय के शिशु वार्ड में अचानक 20 से 26 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप

नीमच मध्य प्रदेश के नीमच जिला चिकित्सालय के शिशु वार्ड में भर्ती करीब 20 से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *