सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने मंगलवार को कोठी प्रवास के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी का औचक निरीक्षण किया। राज्यमंत्री ने अस्पताल के वार्डों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होने इलाज कराने आये मरीजों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना। अस्पताल के चिकित्सकों से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर चर्चा कर व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Bhaskar Hindi News