Wednesday , June 26 2024
Breaking News

गर्मी में खुद को कूल और रिफ्रेश रखना चाहते हैं, तो पीए ओट्स मानगो स्मूथी

गर्मियों में लोग अक्सर कुछ न कुछ कूलिंग और रिफ्रेशिंग खोजते रहते हैं। ऐसे में कुछ हेल्दी ऑप्शन मिल जाए, तो क्या ही कहने। अगर आप भी गर्मी में खुद को कूल और रिफ्रेश रखना चाहते हैं और इसके लिए कुछ ऑप्शन तलाश रहे हैं, तो ओट्स मानगो स्मूथी ट्राई कर सकते हैं।

सामग्री :

    2 अल्फांसो आम
    15 ग्राम ओट्स
    110 मिली दूध
    30 ग्राम चीनी या शहद
    160 मिली दही
    5 बादाम

विधि :

    सबसे पहले आम को छीलकर स्लाइस में काटें और एक तरफ रख दें।
    अब एक सॉस पैन में दूध गर्म करें, उसमें ओट्स डालें और कुछ मिनट तक पकाएं।
    फिर गैस बंद कर दें और इसमें चीनी या शहद डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसे पूरी तरह से ठंडा होने दें।
    इसके बाद बादाम को ब्लेंडर में दरदरा पीस लें।
    अब आम, ओट्स, बादाम, चीनी और दही को एक साथ मिलाकर स्मूद होने तक ब्लेंड करें।
    एक घंटे के लिए इसे फ्रिज में रखें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।

 

About rishi pandit

Check Also

गर्मियों में चुकंदर का रायता है बेहद फायदेमंद

गर्मियों में रायता खाना बेहद फायदेमंद होता है। इसे खाने से पेट ठंडा रहता है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *