Saturday , September 28 2024
Breaking News

अल्मोड़ा जिले के वनक्षेत्र में लगी आग की चपेट में आने से चार वनकर्मियों की मौत पर प्रियंका गांधी ने जताया दुख

उत्तराखंड
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के वनक्षेत्र में लगी आग की चपेट में आने से चार वनकर्मियों की मौत पर दुख जताते हुए शुक्रवार को कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों को आग लगने की घटनाओं के रोकने के उपाय करने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हिमालय को बचाने के लिए सबके सहयोग से व्यापक स्तर पर कारगर प्रयास किए जाने की भी जरूरत है। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में सिविल सोयम वन प्रभाग के तहत बिनसर वन्यजीव विहार में आग की चपेट में आने से चार वनकर्मियों की मृत्यु हो गयी और चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘अल्मोड़ा (उत्तराखंड) में जंगल की आग बुझाने गए चार कर्मचारियों की मृत्यु और कई अन्य के घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है। सभी के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हूं। मैं पीड़ित परिवारों को मुआवजा और हर संभव स्तर पर सहायता का आग्रह राज्य सरकार से करती हूं।'' उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कई महीने से उत्तराखंड के जंगल लगातार जल रहे हैं। सैकड़ों हेक्टेयर जंगल तबाह हो चुके हैं।

हिमाचल प्रदेश में भी जंगलों में जगह-जगह आग लगने की सूचनाएं हैं। एक अध्ययन के मुताबिक, हिमालय क्षेत्र के जंगलों में आग लगने की घटनाओं में कई गुना बढ़ोतरी हुई है। जलवायु परिवर्तन का सबसे अधिक असर हमारे हिमालय और पर्वतीय पर्यावरण पर हुआ है।'' प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘मेरी केंद्र और राज्य सरकारों से अपील है कि आग लगने की घटनाओं के रोकने के उपाय हों और हिमालय को बचाने के लिए सबके सहयोग से व्यापक स्तर पर कारगर प्रयास किए जाएं।''

 

About rishi pandit

Check Also

जगन रेड्डी ने मंदिर की यात्रा रद्द की; भारी विरोध की वजह से लिया फैसला

नई दिल्ली युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *