Wednesday , July 3 2024
Breaking News

Weather Update: तल्ख होने लगे धूप के तेवर, फरवरी में ही 35 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

MP Weather Update:digi desk/BHN/ उत्तर भारत में आ रहे पश्चिमी विक्षोभ की तीव्रता में कमी आने लगी है। हालांकि इनके प्रभाव से वर्तमान में प्रदेश में हवा का रुख दक्षिणी बना हुआ है। इससे राजधानी भोपाल सहित मध्य प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तरी पाकिस्तान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। इससे हवाओं का रुख बदल गया है। इससे फिलहाल तापमान में बढ़ोतरी भी जारी रहेगी। इस सिस्टम के उत्तर भारत से आगे बढ़ने पर शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट होने की संभावना है। फरवरी अंत तक मध्य प्रदेश में दिन का पारा 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार है।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वातावरण में नमी नहीं रहने और हवाओं का रुख बदलने से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। धूप में चुभन महसूस होने लगी है। शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे सटे उत्तर भारत में सक्रिय है। द्रोणिका लाइन (ट्रफ) के रूप में मौजूद इस सिस्टम के असर से उत्तरी पाकिस्तान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। इससे हवा का रुख दक्षिणी हो गया है। हवा की दिशा बदलने के कारण राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

मंगलवार को राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार को राजधानी में दिन का पारा 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। गुरुवार को न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। शुक्ला के मुताबिक अब धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। फरवरी अंत तक मध्य प्रदेश में दिन का पारा 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

About rishi pandit

Check Also

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जारी किया वीडियो, ‘जहां हैं वहीं मनाएं मेरा जन्मदिन…

छतरपुर उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए हादसे के बाद बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *