Saturday , October 31 2026
Breaking News

Umaria: आदमखोर हो रहे बाघ, अधेड़ व्यक्ति पर किया हमला, बुरी तरह से हुआ घायल

मानपुर, भास्कर हिंदी न्यूज़/ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में लगातार बाघों के हमले के मामले बढ़ रहे हैं। जहां बाघ आदमखोर होते हुए नजर आ रहे हैं और इंसानी लोगों पर वह लगातार हमले की वजह से सुर्खियों में भी आ गए हैं। ताजा मामला बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र मानपुर अंतर्गत बड़खेरा बीट के जूड़नहार RF334 वन क्षेत्र से आया है। जहां लड़की लेने गए अधेड़ व्यक्ति भिखारी कुशवाहा पिता शुभकरण कुशवाह (54) पर बाघ ने हमला कर दिया है।

बाघ के हमले से अधेड़ व्यक्ति भिखारी कुशवाहा बुरी तरह घायल हुआ है, जिसे वन अमले की मदद से तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है, लेकिन मौके पर 108 या अन्य कोई वाहन न होने के कारण घायल फिलहाल मानपुर अस्पताल में ही हैं। 

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *