Sunday , May 19 2024
Breaking News

WhatsApp, Twitter से लेकर PubG को टक्कर देने आए Made in India ऐप्स

WhatsApp, Twitter:digi desk/BHN/ केंद्र सरकार ने पिछले साल कई चीनी मोबाइल ऐप्स पर बैन लगा दिया है। जिसमें सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला Tiktok, PUBG और Camscanner तक शामिल है। इन विदेशी एप पर प्रतिबंध लागने के बाद से सरकार देसी ऐप्स के इस्तेमाल पर जोर दे रही है। इसरो जहां जल्द गूगल मैप का विकल्प लेकर आने वाला है। वहीं व्हॉट्सएप और ट्विटर जैसे एप का मेड इन इंडिया वर्जन आ गए हैं। आज हम आपको ऐसे भारतीय ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें अपनाकर आप विदेशी एप का इस्तेमाल करना बंद कर सकते हैं।

Sandes: यह एप चैटिंग एप है। WhatsApp को टक्कर देने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ने इसे बनाया है। फिलहाल यह आईफोन पर आया है। sandes एप में व्हॉट्सएप जैसी सारी फीचर्स शामिल है।

Koo: यह पूरी तरह ट्विटर की तरह है। खासतौर पर यह भारतीय भाषाओं पर फोकस करती है। इसके अलावा सोशल नेटवर्क में Tooter है। यहां पर शॉर्ट मैसेजे क्रिएट कर सकते हैं। जिसे Toots कहा जाता है।

Bhuvan: यह एप गूगल मैप का विकल्प के तौर पर आने वाला है। इसके लिए मैपमायइंडिया के विज्ञान विभाग ने जियोस्पाशियल टेक्नोलॉजी कंपनी के साथ एक समझौता किया है।

FauG: यह मोबाइल एक PUBG को टक्कर देने आया है। इस गेम को बेंगलुरु मोबाइल गेम पब्लिशर एनसीओआरई ने बनाया है।

Elyments: उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने पिछले साल इसे पेश किया है। यह फेसबुक और इंस्टाग्राम की तरह है। इसमें प्राइवेसी फीचर्स काफी अच्छा है।

Carbon Scanner: यह मेड इन इंडिया एप Camscanner का विकल्प है। इसे Kshark Apps ने बनाया है। इसके लगभग कई फीचर्स कैमस्कैनर जैसे ही है।

Z Share: इस एप को श्रावण हेगडे ने बनाया है। यह ShareIT की तरह है।

DigiBoxx: यह देसी क्लाउड स्टोरेज प्लेटफॉर्म है। यह एक तरह से गूगल ड्राइव का रिप्लेसमेंट है। DigiBoxx यूजर्स को स्टोरेज प्लान उपलब्ध कराती है।

About rishi pandit

Check Also

पैटर्न लॉक भूलने पर इन आसान तरीको से अनलॉक करें फोन

  स्मार्टफोन में सुरक्षा के लिहाज से पैटर्न लॉक और पासवर्ड की सुविधा दी गई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *