Sunday , October 6 2024
Breaking News
DJLÀFFBaÀF IYFG»FZªF Aû»O ¶FFG¹FªF WFGÀM»F IZY ´FFÀF ¨FZÔ¶FS ¸FZÔ d¸F»Fe AÄFF°F »FFVF IYe ªFFa¨F IYS°Fe ´F¼d»FÀF Me¸F

Crime:सेप्टिक टैंक में मिला शव महिला का, जलाने का स्थान भी मिला

crime murder: digi desk/BHN/ ग्वालियर  साइंस कालेज के सेप्टिक टैंक में शनिवार को मिले शव की दूसरे दिन पहचान तो नहीं हो पाई है, लेकिन शव को जलाने के स्पाट तक पुलिस रविवार दोपहर को पहुंच गई। मृतका की पहचान मिटाने के लिए शव को पूरी तरह जलाने के बाद सेप्टिक टैंक में फेंका गया है। जलाने के स्थान पर बीछिए, ताबीज व शव की हड्डियों से यह स्पष्ट हो गया है कि शव महिला का है। पुलिस अब महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए हत्या के स्पाट को तलाश रही है। पुलिस को आशंका है महिला की हत्या कालेज के खंडहर पड़े हास्टल में लाकर पहले गले दबाकर की है। इसके बाद महिला की पहचान छिपाने के लिए उसके शव को पेट्रोल डालकर शव को जलाने का प्रयास किया है।

एएसपी हितिका बंसल पुलिस बल व फोरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव के साथ रविवार दोपहर को एक बार फिर मौके पर पहुंचीं। सेप्टिक टैंक को देखने के बाद पुलिस बल को कालेज परिसर को सर्च करने के निर्देश दिए। टैंक से कुछ ही दूरी पर गड्ढा मिला, इसमें शव को जलाने के पुख्ता साक्ष्य मिल गए।

बीछिए, ताबिज, हड्डियां व बाल मिले: पुलिस को गड्ढे में मृतिका की हड्डियां मिली हैं। जो शव के जलने के बाद वहीं टपक गई हैं। इसके अलावा बीछिए, गले का ताबिज (बीजासेन की पुतली) हो सकती है। दो कपड़ों के जले हुए टुकड़े व हुक मिले हैं। पुलिस के इधर-उधर नजरें दौड़ने पर महिला के जले हुए बाल भी झाड़ियों में उलझे मिले हैं। जो कि शव के जलने के बाद शरीर से अलग हो गए हैं। हत्यारे ने जले हुए शव को सेप्टिक टैंक में छिपाने से पहले इन बालों को झाड़ियों में उछाल दिया होगा।

बेखौफ था हत्यारा

पुलिस का अनुमान है महिला की किसी अन्य स्थान पर गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को गड्ढे में जलाया है। आग की लपटें शांत होने तक वहां हत्यारा वहीं रुका रहा या फिर दूसरे दिन फिर आया है। शव के ठंडे होने पर उसे सेप्टिक टैंक में फेंककर पत्तियों व पत्थर डालकर छिपाने का प्रयास किया है। हत्यारे एक से अधिक होने की भी आशंका है।

पुलिस के सामने अब यह सवाल

हत्या का स्थान: पुलिस को आशंका है महिला की हत्या अवैध संबंधों को लेकर हुई है। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर लोगों ने बताया कि खंडहर में युवक-युवतियां मिलने आते हैं। महिला किसी के साथ यहां आई है। यहां खंडहर में या फिर किस स्थान पर हत्या की है, उसकी तलाश कर रही है।

 

About rishi pandit

Check Also

अधिवक्ता संघ राजनगर का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न

खजुराहो अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम एक गरिमा पूर्ण कार्यक्रम के माध्यम से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *