Sunday , May 19 2024
Breaking News

Google की ये सर्विस जल्द होगी बंद, ट्रांसफर कर लें अपना डाटा वरना हो जाएगा Delete

Google:digi desk/BHN/ गूगल (Google) ने एक बड़ा निर्णय लिया है। जल्द ही कंपनी की एक सर्विस बंद होने जा रही है। ऐसे में यूजर्स का पूरा डेटा डिलीट हो जाएगा। दरअसल 24 फरवरी से गूगल प्ले म्यूजिक (Google Play Music) एप बंद होने वाला है। इसके बाद इस एप को किसी भी तरह से इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। गूगल प्ले म्यूजिक एप को यूट्यूब एप (Youtube App) से रिप्लेस करने वाला है। इस बारे में कंपनी ने पिछले वर्ष ऐलान कर दिया था।

गूगल (Google) अब अपने यूजर्स को ईमेल भी भेज रहा है। जिसमें प्ले म्यूजिक एप (Play Music App) के डेटा को यूट्यूब म्यूजिक एप पर ट्रांसफर करने को कहा है। इसमें यूजर्स की म्यूजिक लाइब्रेरी और खरीदे गए गाने शामिल है। बता दें एक बार डाटा डिलीट होने के बाद उसे रिकवर नहीं किया जा सकता। गूगल प्ले म्यूजिक के बंद होने के बड़ी वजह बढ़ती कम्पटीशन है। इस समय मार्केट में कई सारे म्यूजिक एप आ गए हैं। जैसे स्पॉटीफी (spotify), अमेजन प्राइम म्यूजिक (amazon prime music), जियोसावन (jiosaavn),विंक (wynk) आदि। बता दें गूगल ने प्ले म्यूजिक को 16 नवंबर 2011 में लॉन्च किया था।

कैसे करें अपना डाटा ट्रांसफर

अगर आप अपने गूगल प्ले म्यूजिक (Google Play Music) के डेटा को ट्रांसफर करना चाहते हैं, तो मोबाइल एप की सहायता से या music.google.com पर जाकर कर सकते हैं। मोबाइल एप और वेबसाइट पर डाटा ट्रांसफर का विकल्प दिया जा रहा है। जहां अपने डाटा को यूट्यूब म्यूजिक या दूसरी जगह ट्रांसफर कर जा सकता है।

यहां तक की म्यूजिक लाइब्रेरी को डाउनलोड और डिलीट भी किया जा सकता है। एप से म्यूजिक डाउनलोन करने पर इसमें एक्सपोर्ट का ऑप्शन मिलेगा। बता दें कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में गूगल प्ले म्यूजिक एप को बंद करने पर काम शुरू कर दिया था। 3 दिसंबर 2020 को इसे बंद कर दिया गया। अब इसे पूरी तरह से हटाया जा रहा है।

 

About rishi pandit

Check Also

पैटर्न लॉक भूलने पर इन आसान तरीको से अनलॉक करें फोन

  स्मार्टफोन में सुरक्षा के लिहाज से पैटर्न लॉक और पासवर्ड की सुविधा दी गई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *