Sunday , November 1 2026
Breaking News

फेसबुक पर बदलना चाहते हैं नाम? जानें क्या है पॉलिसी, फॉलो करें ये प्रोसेस

दुनियाभर में फेसबुक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के करोड़ों यूजर्स हैं। मेटा के अधीन आने वाले फेसबुक ने बीते कुछ सालों में अपनी पॉलिसी में बदलाव किया है। प्लेटफॉर्म ने यूजर्स के लिए कई सारे अपडेट पेश किए हैं। भारत में भी फेसबुक का बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया जाता है। देश में काफी लोग फेसबुक का इस्तेमाल अपने काम के लिए करते हैं। ऐसे में अगर आप फेसबुक पर अपना नाम बदलना चाहते हैं तो आप एकदम सही जगह पर आए हैं। आगे जानें क्या है पूरी जानकारी।

फेसबुक की पॉलिसी का रखें ध्यान

फेसबुक प्लेटफॉर्म पर नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले सोशल मीडिया कंपनी की इस बारे में क्या पॉलिसी है, इसको जानना बेहद जरूरी है। फेसबुक पर नाम को लेकर पॉलिसी कहती है कि यूजर कोई भी टाइटल, नंबर और किसी तरह का मजाक नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही भारत सरकार द्वारा जारी आईडी पर नाम अकाउंट पर दिखना चाहिए। फेसबुक समय-समय पर प्लेटफॉर्म के लिए नए-नए फीचर लाता रहता है। ऐसे में अपने अकाउंट पर नाम बदलने से पहले एक बार फेसबुक की नाम में बदलाव को लेकर नई पॉलिसी को जरूर जान लें।

आईफोन यूजर्स फॉलो करें ये स्टेप्स

    अपने फोन में फेसबुक एप खोलें और मेन्यू में जाएं।
    फिर सेटिंग और प्राइवेसी में जाएं और सेटिंग पर क्लिक करें।
    अकाउंट सेंटर को चुनें और फिर प्रोफाइल में जाएं।
    नाम बदलने वाली प्रोफाइल को सेलेक्ट करें।
    नाम के टैब पर क्लिक करें, नया नाम दर्ज करें और रिव्यू चेंज पर क्लिक करें।
    इसके बाद पासवर्ड दर्ज करें और नए नाम को सेव करें।

डेस्कटॉप के जरिए फॉलो करें ये प्रोसेस

    डेस्कटॉप में किसी ब्राउजर के जरिए फेसबुक अकाउंट में साइन करें।
    ऊपर की ओर दाई तरफ प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें।
    सेटिंग और प्राइवेसी को क्लिक करें और सेटिंग में जाएं।
    अकाउंट सेंटर को चुनें फिर प्रोफाइल पर जाएं।
    नाम के टैब पर क्लिक करें और नया नाम दर्ज करें और फिर रिव्यू चेंज पर क्लिक करें।
    अकाउंट का पासवर्ड डालें और नया नाम सेट करें।

 

About rishi pandit

Check Also

Samsung Galaxy S25 5G पर Flipkart की दिवाली सेल में ₹52,249 की डील, 50 हजार रुपये तक की बचत का मौका

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म  फ्लिपकार्ट पर Big Bang Diwali Sale शुरू हो चुकी है. इस सेल में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *