Wednesday , June 26 2024
Breaking News

नाटो द्वारा यूक्रेन को रूस के खिलाफ हथियार इस्तेमाल करने की हरी झंडी देने के बीच नॉर्वे ने पुतिन को दिया झटका

नार्वे
नाटो द्वारा यूक्रेन को रूस के खिलाफ हथियार इस्तेमाल करने की हरी झंडी देने के बीच नार्वे ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बड़ा झटका दे दिया है। यूक्रेन में चल रहे युद्ध के जवाब में नॉर्वे ने कहा है कि वह लगभग सभी रूसी पर्यटकों के देश में प्रवेश पर इसी माह के अंत तक पूर्णतया प्रतिबंध लगा देगा। नॉर्वे के न्याय और सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री ने कहा है कि देश में "प्रवेश नियमों को कड़ा करने का निर्णय यूक्रेन के खिलाफ रूस के आक्रामक युद्ध के खिलाफ प्रतिक्रियाओं में सहयोगियों और भागीदारों के साथ खड़े होने के नॉर्वेजियन दृष्टिकोण के अनुरूप है।"

उन्होंने कहा कि केवल कुछ मामलों में रूसी नागरिकोंको यात्रा की इजाजत दी जाएगी जैसे नॉर्वे में रहने वाले करीबी परिवार के सदस्यों से मुलाकात या नॉर्वे में काम करने वाले या अध्ययन करने वालों को  नॉर्वे में आने की मंजूरी होगी। नॉर्डिक देश के न्याय मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन में चल रहे युद्ध के कारण  वे रूसी पर्यटक यात्रियों के लिए प्रवेश पर और अधिक अंकुश लगाएंगे, जिससे 29 मई से लगभग सभी प्रवेश बंद हो जाएंगे।

रूस ने फैसले को "विशुद्ध रूप से भेदभावपूर्ण" बताया और कहा कि वह इसका कड़ा जवाब देगा। नॉर्वे, एक नाटो सदस्य, जो आर्कटिक में रूस के साथ लगभग 200 किमी (124 मील) की सीमा साझा करता है, ने रूस द्वारा यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर आक्रमण शुरू करने के तुरंत बाद पहली बार 2022 में रूसी पर्यटक वीजा पर प्रतिबंध लगाया था । न्याय मंत्री एमिली एंगर मेहल ने एक बयान में कहा कोई भी रूसी नागरिक जिसका उद्देश्य पर्यटन और अन्य गैर-आवश्यक यात्रा है, उसे सीमा पर वापस कर दिया जाएगा।  

 

About rishi pandit

Check Also

सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में खतरे में! बंद हो रहा स्पेसशिप की वापसी का रास्ता

वाशिंगटन  भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स समेत नासा के दो एस्ट्रोनॉट बोइंग स्टारलाइनर में खराबी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *