Monday , June 17 2024
Breaking News

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में 58 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 39.13% मतदान

नईदिल्ली

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए छठे फेज में शनिवार (25 मई) को 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर वोटिंग हो रही है। दोपहर 1 बजे कुल 39.13 फीसदी वोटिंग हुई है। सबसे अधिक मतदान  पश्चिम बंगाल में 54.80% और सबसे कम मतदान दिल्ली में 34.37% हुआ है। राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और उनके बच्चों ने दिल्ली में वोट किया। 

जम्मू-कश्मीर में वोटिंग के बीच पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती धरने पर बैठ गई हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने एलजी पर INDI गुट के गढ़ में धीमी वोटिंग कराने का आरोप लगाया है।

इस फेज में 889 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 797 पुरुष और 92 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। तीन पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, मनोहर लाल खट्टर और जगदंबिका पाल के अलावा तीन केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कृष्ण पाल सिंह गुर्जर और राव इंद्रजीत सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर है। इनके अलावा चर्चित चेहरों में मनोज तिवारी, मेनका गांधी, नवीन जिंदल, बांसुरी स्वराज, संबित पात्रा, राज बब्बर और दिनेश लाल यादव निरहुआ भी मैदान में हैं। 

दोपहर 1 बजे तक कितनी हुई वोटिंग?

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए शनिवार को वोटिंग जारी है। सुबह 1 बजे तक 38.13% वोटिंग हुई है। पश्चिम बंगाल में 50 फीसदी से ज्यादा मतदान।

बिहार: 36.48%
हरियाणा: 36.48%
जम्मू और कश्मीर: 35.22%
झारखांड: 42.54%
दिल्ली: 34.37%
ओडिशा: 35.69%
उत्तर प्रदेश: 37.23%
पश्चिम बंगाल: 54.80%

  • दोपहर 1 बजे तक का वोटर टर्नआउट सामने आ गया है। कुल 39.13 फीसदी वोटिंग हुई है। बिहार में 36.48%, हरियाणा में 36.48%, जम्मू कश्मीर में 35.22%, झारखंड में 42.54%, दिल्ली में 34.37%, ओडिशा में 35.69%, उत्तर प्रदेश में 37.23% और पश्चिम बंगाल में 54.80% मतदान हुआ है। 
  • इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रांची के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने पहुंचे हैं। 
  • वोट डालने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरे पिता, पत्नी, बच्चों और मैंने वोट दिया है। मेरी मां नहीं आ सकीं, क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। मैंने तानाशाही, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ वोट किया है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे वोट करें।
  • दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल अपने पिता के साथ वोट डालने पहुंचे हैं। 
  • पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला
  • धनंजय सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक लोग वोटिंग के लिए आएं और बीजेपी को वोट दें। उन्होंने दावा किया कि जौनपुर से बीजेपी बड़े अंतर से जीतेगी। 
  • उत्तर प्रदेश में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह और उनकी पत्नी ने श्रीकला रेड्डी ने वोट डाला। श्रीकला रेड्डी बसपा उम्मीदवार थीं, लेकिन उनका टिकट काट दिया गया था। यहां बीजेपी प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह का मुकाबला समाजवादी पार्टी के बाबू सिंह से है।
  • केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने वोट डाला। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र का त्योहार है, भारत के लोगों की संप्रभुता के अधिकारों का उत्सव है। इसका हिस्सा बनना एक शानदार एहसास है। मेरा मानना है कि यह देश जल्द ही एक महाशक्ति बनेगा।
  • ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भुवनेश्वर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। पटनायक ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि विधानसभा और लोकसभा दोनों चुनावों में बीजेडी को बड़ी जीत मिलेगी। हम एक बहुत ही स्थिर सरकार बनाएंगे।
  • मौजूदा सांसद और सुल्तानपुर से बीजेपी उम्मीदवार मेनका गांधी ने कहा कि ईवीएम में 2-3 जगहों पर छोटी-छोटी दिक्कतें हैं, कुछ मतदान अधिकारी अच्छी तरह से प्रशिक्षित नहीं हैं और यहां तक कि हमारे कुछ एजेंट भी अनजान हैं। यह एक हिट-एंड-मिस प्रक्रिया है।
  • पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने दिल्ली में वोटिंग करने के बाद कहा कि अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए सही लोगों को चुनें। हम क्या कर सकते हैं, इससे अधिक महत्वपूर्ण है सरकार क्या कर सकती है। 
  • प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में अपना वोट डाला। कांग्रेस नेता राहुल गांधी रॉबर्ट वाड्रा और उनके बच्चों रेहान राजीव वाड्रा और मिराया वाड्रा मतदान केंद्र के बाहर उनका इंतजार करते नजर आए। 
  • कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली में वोट डालने के बाद मतदान केंद्र से निकलते समय एक सेल्फी ली।
  • 9 बजे तक का वोटर टर्नआउट सामने आ गया है। कुल 10.82 फीसदी वोटिंग हुई है। बिहार में 9.66%, हरियाणा में 8.31%, जम्मू कश्मीर में 8.89%, झारखंड में 11.74%, दिल्ली में 8.94%, ओडिशा में 7.43%, उत्तर प्रदेश में 12.33% और पश्चिम बंगाल में 16.54% मतदान हुआ है। 
  • पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती धरने पर बैठ गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके मोबाइल नंबर पर आउटगोइंग कॉल को बिना किसी स्पष्टीकरण के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। मुफ्ती अनंतनाग-राजौरी सीट से चुनाव लड़ रही हैं। मतदान जारी है।
  • चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और उनके परिवार के सदस्यों ने दिल्ली में वोट डाला। सभी ने अपनी इंक फिंगर भी दिखाई। 
  • आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा दिन है। मैं सभी से अपील करना चाहती हूं, खासकर महिलाओं से कि वे बाहर आएं और अपना वोट डालें। 
  • यूपी में आजमगढ़ से बीजेपी उम्मीदवार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने दावा किया कि आजमगढ़ के लोग विकास के लिए अपना वोट देने जा रहे हैं। सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव का यहां फैक्टर खत्म हो चुका है। वे सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं। वे हारेंगे तब उन्हें समझ आएगा कि आजमगढ़ के यादवों में अपने दम पर चुनाव जीतकर संसद पहुंचने की क्षमता है। 
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
  • रॉबर्ट वड्रा और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बच्चे रेहान राजीव वाड्रा और मिराया वाड्रा वोट डालने के लिए दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।
  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी पत्नी सुदेश धनखड़ के साथ दिल्ली के एक पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे।
  • दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता आतिशी ने अपना वोट डाला। उन्होंने दावा किया कि हमें आधिकारिक जानकारी मिली है कि कल शाम एलजी ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की बैठक बुलाई थी और दिल्ली पुलिस को निर्देश दिए गए थे कि जो भी इलाके इंडी गठबंधन का गढ़ है, वहां वोटिंग धीमी की जाए। अगर ऐसा होता है तो यह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव का उल्लंघन होगा। इसलिए हमें उम्मीद है कि चुनाव आयोग इस पर संज्ञान लेगा। 
  • पुरी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार संबित पात्रा एक बूथ पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि ईवीएम काम नहीं कर रही है। उन्होंने मतदाताओं को भरोसा दिया कि रिटर्निंग ऑफिसर से बात करूंगा और उनसे समय बढ़ाने का भी अनुरोध करूंगा। 
  • हरियाणा में कुरूक्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल ने सिद्धेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। वे छठे फेज के सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। 
  • दिल्ली राज्य हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने अपना वोट किया। उन्होंने कहा कि मैंने विकास के मुद्दे पर वोट किया है। उन्होंने लोगों से भी विकास के मुद्दे पर वोटिंग की अपील की। 
  • ओडिशा में बीजेडी नेता वीके पांडियन की पत्नी सुजाता कार्तिकेयन ने भुवनेश्वर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। 
  • उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि मैं मतदान प्रक्रिया को लेकर बहुत उत्साहित हूं। वोट डालना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। मैं अपील करता हूं कि एक मजबूत सरकार बनाने के लिए जाएं और अपना वोट डालें। 
  • जम्मू-कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष रविंदर रैना ने राजौरी के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। रैना ने कहा कि पूरे जम्मू-कश्मीर में उत्साह का माहौल है। 

About rishi pandit

Check Also

‘मेरे पिता का परिवार कांग्रेसी और मां ने केरल में जनसंघ गठित किया’, केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी का बीजेपी कार्यालय में जोरदार स्वागत

तिरुवनंतपुरम. केरल में भाजपा तिरुवनंतपुरम जिला समिति ने केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी का जिला समिति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *