Wednesday , June 26 2024
Breaking News

लोकसभा चुनाव में विपक्ष खासकर इंडिया गठबंधन ने मोदी सरकार को संविधान और आरक्षण को लेकर घेरा

महाराजगंज
लोकसभा चुनाव में विपक्ष खासकर इंडिया गठबंधन ने मोदी सरकार को संविधान और आरक्षण को लेकर घेरा है। लगातार सरकार पर हमले कर रहे हैं। विपक्ष के हमले का जवाब उन्हीं के अंदाज में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराजगंज में दिया है। सीएम योगी ने शुक्रवार को कहा कि आरक्षण को लेकर हो हल्ला मचाने वाले विपक्षी दलों के गठबंधन ने संविधान के साथ सबसे ज्यादा खिलवाड़ किया है और देश को नुकसान पहुंचाया है। कांग्रेस ने सत्ता के लिए पहले देश का विभाजन किया, फिर देश के सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न किया। ये कहते हैं कि हम संविधान बदलकर ओबीसी के आरक्षण में सेंधमारी करके मुसलमानों को दे देंगे। ये देश के खिलाफ गहरी साजिश रच रहे हैं, जिसे हम स्वीकार नहीं कर सकते हैं। इसी के तहत पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की सहयोगी तृणूल कांग्रेस पार्टी ने ओबीसी का सारा आरक्षण मुसलमानों को दे दिया था। इस पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने इसे असंवैधानिक करार देते हुए इसे खारिज कर दिया।

कोर्ट ने कहा कि देश में मुसलमान आरक्षण पाने के अधिकारी नहीं हैं। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने भी कहा था कि संविधान के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति और मंडल कमीशन के तहत ओबीसी जातियों को ही आरक्षण पाने का अधिकार है। यह आरक्षण धार्मिक आधार पर नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण देश के विभाजन की नींव डालने जैसा है। वर्ष 1947 में भारत का विभाजन हो चुका है, अब दूसरा विभाजन नहीं होने देंगे।

फरेंदा विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुये उन्होने केंद्रीय मंत्री और लोकसभा प्रत्याशी पंकज चौधरी के पक्ष में वोट की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अयोध्या में रामलला अपने दव्यि मंदिर में विराजमान हैं। यह डबल इंजन की सरकार की वजह से साकार हो सका है। यह आपके वोट की ताकत से हुआ है। ऐसे में आपको अपने वोट की ताकत से हिंदू और सनातन विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देना है।
 वहीं सपा और कांग्रेस की सरकार में सारा पैसा कब्रस्तिान की बाउंड्री के लिये दिया जाता था। उस दौरान गांव में गरीब की जमीन पर चार लोग टोपी पहनकर पहुंचते थे और जबरन बाउंड्री बना करके कब्रस्तिान का बोर्ड लगा देते थे। वहीं आज यह पैसा भारत की विरासत और भारत के देवालयों को सजाने में खर्च होता है।

इसके साथ ही यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा में खर्च हो रहा है। एक-एक करके हर एक स्थान को भव्य स्वरूप देने के साथ आम जनमानस की भावनाओं का सम्मान किया जा रहा है। सीएम योगी ने कहा कि इंडी गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी, राजद, आप समेत अन्य पार्टियां बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की विरोधी रही हैं। उन्होंने बाबा साहब को चुनाव हराया था। इंडी गठबंधन में शामिल सपा ने अपनी सरकार में प्रदेश में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, कांशीराम के नाम पर जो संस्थान बने थे, उन सभी नाम को हटा दिया था।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुये उन्होने कहा ह्ल वह कहते थे कि राजधानी लखनऊ में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, साहू जी महाराज, सावत्रिीबाई फुले जैसे जितने भी महापुरुषों के स्मारक बने हैं, उन सभी को तोड़ देंगे। अपने स्वार्थ के लिए संविधान के साथ छेड़छाड़ करना, देश में इमरजेंसी लगाना, भारत की भावना के साथ खिलवाड़ करना आदि ये सब कांग्रेस और इंडी गठबंधन की फितरत रही है। कांग्रेस आज भी वही शरारत पर उतारू है। इनके मेनिफेस्टो में खतरनाक घोषणा इसका प्रमाण हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज महराजगंज विकास के नये आयाम गढ़ रहा है। इसी के तहत आनंदनगर से सिसवा तक पूरी रेल लाइन की स्वीकृत हो चुकी है। जल्द ही कार्य प्रारंभ होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के पहले महाराजगंज की सड़कें सबसे खराब मानी जाती थी जबकि आज हाइवे और चकाचक सड़कें देखने को मिलती है। यह आपके सही जगह दिये वोट से संभव हो पाया है। यहां मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो गया है। महाराजगंज और गोरखपुर में एम्स बन गया है। यहां फर्टिलाइजर फैक्ट्री भी चालू हो गयी है। सद्धिार्थनगर में मेडिकल कॉलेज का नर्मिाण पूरा हो गया है।

उन्होंने कहा कि इसी महराजगंज के वनटांगिया गांव में 18 बस्तियों के लोग दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर थे। आज उन्हें रिवेन्यू विलेज के रूप में मान्यता दे दी गई है। ऐसे में उन्हे आजादी के बाद पहली बार एहसास हुआ है कि वह भी आजाद भारत के नागरिक हैं। वह आज सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं, उनके मकान बन रहे हैं। घरों में बिजली की सप्लाई हो रही है। सड़कें उनके घर तक जा रही हैं। वहां डबल इंजन की सरकार उन्हे सारी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।

योगी ने यहां कार्बनिक और इंटीग्रेटेड फार्मिंग करने वालों की सराहना की और कहा कि आज प्रदेश से इंसेफेलाइटिस और माफिया को पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है। अब इंसेफेलाइटिस से बच्चों की मौत नहीं होती है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन देश में पर्सनल लॉ लागू करने की बात कहता है। इसका मतलब वह तालिबानी शासन लागू करना चाहता है, जिसमें बेटियों को स्कूल और महिलाओं को बाजार नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हे बुर्का पहनना पड़ेगा। हम ऐसा नहीं होने देंगे। वह यह जान लें कि नया भारत है।

 

About rishi pandit

Check Also

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे होगा एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेट सिस्टम से लैस

उत्तर प्रदेश एक ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने के लिए एक ओर जहां प्रदेश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *