Sunday , September 22 2024
Breaking News

सिर्फ 10 दिन में मंगल ग्रह पर पहुंचेंगे 3 अंतरिक्ष यान, खोजेंगे जीवन के संकेत

In search of life three spacecrafts will reach in mars:digi desk/BHN/ मंगल ग्रह में कभी जीवन था या नहीं इस बात की पुष्टि करने के लिए जल्द ही तीन अंतरिक्ष यान मंगल ग्रह पर पहुंचने वाले हैं। इस अभियान में सबसे पहले यूएई का संयुक्त अरब अमीरात 9 फरवरी को मंगल ग्रह पर पहुंचेगा। इसके 24 घंटे बाद चीन का ऑर्बिटर रोवर कॉम्बो मंगल ग्रह पर कदम रखेगा। वहीं नासा का रोवर कॉस्मिक कैबूज, इन दोनों देशों के यान के एक सप्ताह बाद यानी 18 फरवरी को मंगल ग्रह की यात्रा करेगा। गौरतलब है कि संयुक्त अरब अमीरात और चीन के इससे पहले बहुत सारे अभियान असफल रह चुके हैं। अगर ये दोनों देश अपने इस अभियान में सफल हो जाते हैं तो मंगल की यात्रा करने वाले देशों में यूएई और चीन का नाम जुड़ जाएगा।

मई तक मंगल की कक्षा में ही भ्रमण करेगा चीनी अंतरिक्ष यान

मई तक चीनी अंतरिक्ष यान तिआनवेन-1 के रोवर और ऑर्बिटर मंगल की कक्षा में ही भ्रमण करेंगे। साथ ही मंगल पर उतरने के लिए उपयुक्त जगह की तलाश करेंगे। सही जगह मिलने के बाद धूल भरी सुर्ख लाल सतह पर उतरने के लिए रोवर ऑर्बिटर से अलग हो जाएगा। यदि चीन इस अभियान में सफल हो जाता है तो चीन मंगल पर उतरने वाला दूसरा देश बन जाएगा। गौरतलब है कि अभी तक केवल अमेरिका ने ही लाल ग्रह में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।

 

About rishi pandit

Check Also

मिडिल ईस्ट में इजरायल की सपोर्ट के लिए अमेरिका की तीनों सेनाएं मौजूद, हर पल युद्ध के लिए तैयार

वॉशिंगटन  अमेरिका ने लगभग एक साल से मिडिल ईस्ट में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ाई हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *