Sunday , September 29 2024
Breaking News

सप्ताह की सबसे बड़ी गिरावट के बाद जानिए आज क्या हैं सोने के दाम

Gold Price Today:मुंबई. लगातार तीन दिनों तक तेजी के साथ खुलने वाला सोना (Gold) गुरुवार को गिरावट के साथ खुला था। गुरुवार को Gold Rate में सप्ताह की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन शुक्रवार को Gold के भाव में वापस तेजी आई।अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना (Gold) एमसीएक्स पर गुरुवार को 51453 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। यह आज 106 रुपए की तेजी के साथ 51559 रुपए पर खुला। शुरुआती कारोबार के बाद इसने 51483 रुपए के न्यूनतम और 51664 के उच्चतम स्कोर को छू लिया। इसी तरह दिसंबर डिलीवरी वाला सोना भी तेजी के साथ खुला। आज यह 51785 रुपए के भाव पर खुला।

सोने के भाव में आई थी 608 रुपए की गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोर संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 608 रुपए तक टूटा। इसी तरह चांदी के भाव में भी 1214 रुपए की कमी आई। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के मुताबिक, सोने का भाव 608 रुपए गिरावट के साथ 52463 प्रति 10 ग्राम रहा। इसी तरह चांदी की कीमत 1214 रुपए की कमी के साथ 69242 रुपए प्रति किलोग्राम हुई थी।

पिछले सत्र के कारोबार में सोना 53071 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 70456 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी Gold के भाव में गिरावट रही थी। यह 1943.80 डॉलर प्रति औंस और चांदी 26.83 डॉलर प्रति औंस रही।

हाजिर बाजार में भी कमजोर रही मांग

सोने की मांग हाजिर बाजार में भी कमजोर रही और इसके चलते सटोरियों के बीच बिकवाली का दौर देखा गया। वायदा बाजार में सोना गुरुवार को 0.78 प्रतिशत गिरकर 51420 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। एमसीएक्स पर अक्टूबर अनुबंध सौदों में 10142 लॉट सोने का कारोबार हुआ और इसके भाव में 404 रुपए की गिरावट हुई। दिसंबर वायदा सौदों में 8192 लॉट के कारोबार में 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ भाव 51595 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।

About rishi pandit

Check Also

नवाचार के क्षेत्र में भारत नई ऊंचाइयों पर, वैश्विक सूची में 39 वां स्थान

नई दिल्ली  देश में नई प्रौद्योगिकी और प्रक्रियाओं के क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *