Sunday , September 22 2024
Breaking News

रीवा में किसान बिल के विरोध में अखिल भारतीय किसान सभा ने दिया धरना

kisan protest:रीवा,भास्कर हिंदी न्यूज़/ अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति एवं संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक शिव सिंह एडवोकेट ने बताया कि किसान बिल के विरोध में दिल्ली आंदोलन के समर्थन में करहिया मंडी रीवा में 35वें दिन अखिल भारतीय किसान सभा ने धरना दिया। धरने में संगठन के प्रमुख रामानुज तिवारी,गयाप्रसाद मिश्रा, लालमणि त्रिपाठी, प्रदीप पांडे, महीप पांडे, नीरज कुशवाहा, एडवोकेट पंकज सिंह पटेल, शैलेंद्र शेखर तिवारी, श्रवण श्रीवास्तव, सुरेश रावत उपस्थित रहें। संचालन किसान नेता रामजीत सिंह ने किया। धरने के समर्थन में भीम आर्मी अध्यक्ष पंकज चौधरी, भारत साकेत ,शैलेंद्र साकेत, अमन साकेत, अभिषेक वर्मा, शिवम साकेत, आनंद नागवंशी, शैलेंद्र कुमार साकेत,रोहित वर्मा, प्रीतम लाल व सुमन रचित साकेत पहुंचे।

जिला मुख्यालय सहित 11 जगहों पर हुआ चक्काजाम

संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक शिव सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय आह्वान पर जिला मुख्यालय शार्किन बाईपास सहित जिले के जवा, समेरिया, गुढ़, चाकघाट, देवतालाब, सिरमौर, अमिलकी (गोविन्दगढ़), मनगवॉ, रायपुर कर्चुलियान व हनुमना में दोपहर 12 से 3 तक चक्काजाम किया गया जिला मुख्यालय में किसान नेता रामायण सिंह, राजनारायण सिंह,लाल बिहारी सिंह, सिद्धमुनि पटेल, धोनी सिंह, शिव कुमार यादव उपस्थित रहे। वही चाकघाट मे किसान नेता रोहित तिवारी, हरिशंकर पटेल, जवा मे किसान नेता अनिल सिंह गुढ में किसान नेता भागवत प्रसाद पांडे सेमरिया में किसान नेता रोहित तिवारी देवतालाब में किसान नेता नरेंद्र सिंह सेगर, अभिषेक कुमार पटेल सिरमौर में किसान नेता कामता शुक्ला अमिलकी गोविंदगढ किसान नेता अनिल सिंह पिंटू, उमेश पटेल, अजय सिंह मनगवां में किसान नेता दिनेश पटेल रायपुर कर्चुलियान किसान नेता विश्वनाथ पटेल चोटीवाला हनुमना किसान नेता विनोद शुक्ला के नेतृत्व में शांतिपूर्ण गांधीवादी तरीके से इमरजेंसी सेवाओं को बिना बाधित किए किसान बिल के विरोध स्वरूप चक्काजाम का आयोजन किया गया।

संयुक्त किसान मोर्चा के चक्काजाम आंदोलन के समर्थन में जिला मुख्यालय पर कांग्रेस पार्टी के जिला ग्रामीण अध्यक्ष त्रियुगीनारायण शुक्ला भगत, शहर अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू, पूर्व सांसद किसान देवराज सिंह, पूर्व विधायक राजेंद्र मिश्रा, श्रीमती कविता पांडे, लखन खंडेलवाल आम आदमी पार्टी के नेता प्रमोद शर्मा जेडीएस अध्यक्ष मोहम्मद आबिद राजू सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

About rishi pandit

Check Also

Yuvraj Singh का 2007 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा खुलासा, MS Dhoni ने एक सपने को तोड़ा

Yuvraj singh big disclosure about 2007 world cup: digi desk/BHN/ भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *