Saturday , May 18 2024
Breaking News

रैली में बरसीं पत्नी सुनीता- अरविंद केजरीवाल को मारना चाहती है BJP, जेल में नहीं मिल रही इंसुलिन

नई दिल्ली
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद है। उनकी गैरहाजिरी में आम आदमी पार्टी के अन्य नेता और उनकी पत्नी ने मोर्चा संभाला हुआ है। इस बीच जेल में उनकी शुगर लेवल बढ़ने का मुद्दा छाया हुआ है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि केजरीवाल को इंसुलिन की जरूरत है लेकिन इसके बावजूद उन्हें जेल में इंसुलिन नहीं दी जा रही। उन्हें मारने की साजिश रची जा रही है। रांची में हुई इंडिया गठबंधन की महारैली में भी सुनीता केजरीवाल ने ये  मुद्दा जोर शोर से उठाया। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार मेरे पति अरविंद केजरीवाल को मारना चाहती है; जेल में उन्हें इंसुलिन नहीं मिल रही है।

उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ भाजपा की ‘तानाशाही’ के खिलाफ लड़ेगा और जीतेगा। सुनीता ने यहां ‘उलगुलान न्याय’ रैली में कहा, ‘‘वे मेरे पति अरविंद केजरीवाल को मारना चाहते हैं। उनके भोजन पर कैमरे से निगरानी रखी जा रही है; उन्हें इंसुलिन देने से मना कर दिया गया है। मेरे पति शुगर के मरीज हैं, जो 12 साल से इंसुलिन पर हैं; उन्हें रोजाना 50 यूनिट इंसुलिन की जरूरत होती है।’’ उन्होंने दावा किया कि उनके पति को ‘‘जन सेवा’’ का काम करने के लिए जेल में डाल दिया गया और उनके खिलाफ कोई आरोप साबित नहीं किया जा सका है। उन्होंने कहा, ‘‘हम तानाशाही के खिलाफ लड़ेंगे और जीतेंगे। जेल के ताले टूटेंगे और अरविंद केजरीवाल तथा हेमंत सोरेन छूटेंगे।’’

उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल को सत्ता की कोई चाहत नहीं है। वह सिर्फ देश की सेवा करना चाहते हैं।' वह देश को नंबर 1 बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, राजनीति बहुत गंदी चीज है। उनके खाने पर कैमरा लगा हुआ है। हर निवाले पर नजर रखी जा रही है। वह शुगर के मरीज हैं और पिछले 12 साल से हर दिन 50 यूनिट इंसुलिन ले रहे हैं। लेकिन जेल में उन्हें इंसुलिन नहीं दिया जा रहा है. वे दिल्ली के सीएम को मारना चाहते हैं। वे अरविंद केजरीवाल के विचारों को नहीं समझ सकते। वह बहुत बहादुर हैं।' वह शेर है। उन्हें जेल में भी 'भारत माता' की चिंता है।'' केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया था। अब इस नीति को रद्द किया जा चुका है। ईडी ने कथित भूमि धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन मामले में 31 जनवरी की रात सोरेन को भी गिरफ्तार किया था।

 

About rishi pandit

Check Also

दिग्विजय सिंह EVM के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, रायगढ़ लोकसभा सीट पर लगाया गड़बड़ी का आरोप

राजगढ़  एमपी की सभी 29 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है। सभी सीटों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *