Thursday , May 2 2024
Breaking News

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव ने थामा भाजपा में हुए शामिल

 सीहोर

पूरे देश की तरह सीहोर जिले में भी कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता कांग्रेस को अलविदा कह कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं। जिले में कई बड़े चेहरों के बाद अब भाजपा नेतृत्व से प्रभावित होकर सीहोर जिला युवा कांग्रेस सीहोर के निर्वाचित जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव (राजू) के नेतृत्व में करीब 500 कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा।

सभी कार्यकर्ताओं का मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने जिला अध्यक्ष रवि मालवीय की उपस्थिति में भाजपा का अंग वस्त्र पहना कर भाजपा में स्वागत किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने बताया कि राजकुमार यादव के साथ भाजपा का दामन थामने वालों में प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजय पटेल गोरखपुर, समाजसेवी विशाल खंडेलवाल, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष भैरूंदा अभिषेक पटेल, जिला उपाध्यक्ष मुकेश मालवीय लाड़कुई, रामेश्वर पटेल, ओम दरबार भादाकुई, ब्लाॉक उपाध्यक्ष रितेश यादव राला, श्यामलाल मीणा गुलरपुरा, निर्मल पटेल राला, आलोक यादव राला, जिला महासचिव सत्यनारायण यादव, जिला सचिव कपिल शर्मा, जिला महासचिव आशीष पटेल सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

About rishi pandit

Check Also

जयराम रमेश ने कहा- 24 घंटे में अमेठी और रायबरेली सीट पर कांग्रेस उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

नई दिल्ल कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *