Saturday , June 1 2024
Breaking News

सरकार की नीतियों से नाराज़ कई संगठनों ने किया प्रदर्शन

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ बुधवार को श्रम कानूनों में फेरबदल, मजदूर विरोधी श्रम कोड थोंपे जाने और सतना लेबर कोर्ट को सतना से हटाये जाने के खिलाफ आदि मांगो को लेकर राष्ट्रीय विरोध दिवस के तहत सतना में जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम जिला ट्रेड यूनियन कौंसिल सतना एवं सतना जिला बार एशोसिएशन और लेबर बार एशोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में विरोध प्रदर्शन करते हुए चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।

जिला बार एशोसिएशन सतना के अध्यक्ष राज बहादुर सिंह एवं लेबर बार एशोसिएशन सतना के अध्यक्ष विष्णु खरे एवं जिला ट्रेड यूनियन कौंसिल सतना के महासचिव कॉम संजय सिंह तोमर ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि हमारी मांगों में – श्रमिक वेज कोड बिल और बिजली बिल 2020 कानून निरस्त किये जाय, निजीकरण बंद किया जावे,सभी मजदूरों के घरों में आर्थिक और खाद्यय सहायता पहुचाया जाय और सतना श्रम न्यायालय को सतना में ही रखा जाय।

लेबर बार एसोसिएशन सतना के अध्यक्ष अधिवक्ता विष्णु खरे ने बताया कि रीवा संभाग का अकेला श्रम न्यायालय सतना में है,,,जिसमे 10 सीमेंट फैक्टरी एवं सिंगरौली के सैकड़ो की तादाद में लाखों मजदूर कर्मचारी काम करते है, जिनके लिए एक मात्र रक्षा सुरक्षा थी,जिसे हटाये जाने से लाखों कर्मचारियों को न्याय से वंचित होना पड़ेगा,जिसके खिलाफ आज की विरोध प्रदर्शन था गर प्रदेश सरकार ने सतना को वापस श्रम न्यायालय नही दिया तो सतना का पूरा अधिवक्ता संघ के साथ पूरे ट्रेड यूनियनों द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जावेगा।

आज की विरोध कार्यवाही में प्रमुख रूप से जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एडवोकेट राज बहादुर सिंह जिला श्रम अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एडवोकेट विष्णु विष्णु शरण खरे अधिवक्ता सुरेंद्र शर्मा अधिवक्ता राजीव खरे अधिवक्ता अरुण अवस्थी अधिवक्ता धीरेंद्र सिंह अधिवक्ता अनिल निगम अधिवक्ता यादवेंद्र सिंह अधिवक्ता पुष्पेंद्र खरे अधिवक्ता अनिल गौतम अधिवक्ता धीरेंद्र श्रीवास्तव अधिवक्ता अजय रघुवंशी, विजय देव सेना जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल के अध्यक्ष कामरेड टीपी पांडे महासचिव कॉमरेड संजय सिंह तोमर वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश शर्मा बीएसएनएलयू,एमपीएमएसआरयू (सीटू) कॉम वीरेंद्र सिंह रावल, कॉम अर्जुन तिवारी कॉम आनंद पांडे कॉम विक्रम सिंह चौहान कॉम प्रमोद शुक्ला कॉम ओम प्रकाश तिवारी, इंटक के शंकर सिंह तिवारी, हाकिम सिंह, संतोष कुमार पांडे, विनोद कुमार मिश्रा, हरिचंद्र त्रिपाठी, आदित्य गौतम, मनोज कुमार पांडे, टीयूसीसी के अधिवक्ता कॉम अरुण सिंह, सुनील सिंह, सुनील नामदेव, किसान मजदूर संघ के के.के त्रिपाठी, सतना डिवीजन इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष कॉम धर्मेंद्र सिंह बघेल, विद्युत कर्मचारी संग फेडरेशन के ए के सिंह बघेल, भारत पेंशनर्स समाज के सितारा प्रसाद श्रीवास्तव, तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ राज्य कर्म संगठन से कॉम प्रभेन्द्र गौतम, दिनेश तिवारी, देवेंद्र त्रिपाठी, अनिल शर्मा, राजेंद्र मिश्रा, राजकुमार उपाध्याय एवं देवेंद्र मिश्रा सहित सैकड़ों अधिवक्ता कर्मचारी श्रमिक संगठन के लोग
उपस्थित रहे।

About rishi pandit

Check Also

संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र, काउंसलर की भूमिका निभाई मुख्यमंत्री ने

“अभिनव पहल”   सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ महामारी के दौर में प्रदेश में ही नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *