Tuesday , April 30 2024
Breaking News

सलमान खान के घर पर गोली चलाने वाला गुजरात से गिरफ्तार, दोनों बिहार के रहने वाले

चंपारण.

सलमान खान के घर पर गोली चलाने वाले को मुंबई क्राईम ब्रांच ने गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक उनमें एक आरोपी बिहार के नरकटियागंज का रहने वाला है। आरोपियों की पहचान विक्की साहब गुप्ता (24) और सागर श्रीजोगेन्द्र पाल (21) के रूप में की है। विक्की हरियाणा के गुरुग्राम का, जबकि जोगेंद्र पाल बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही का रहने वाला है।

गिरफ्तारी के वक्त दोनों माता के मंदिर में छुपे हुए थे। बताया जाता है कि दोनों लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैं।
  जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी अहमदाबाद पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के आधार पर की। गिरफ्तारी के बाद जोगेंद्र पाल और विक्की को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है। अब दोनों आरोपियों को मुंबई कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के द्वारा कड़ी पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि जिस पिस्टल से उन्होंने सलमान खान के घर पर फायरिंग की, उस पिस्टल को उन्होंने सूरत की नदी में फेंक दिया था।

About rishi pandit

Check Also

800 से अधिक वेंडर, एक स्टाम्प बेचने में लग रहे 20 मिनट

जयपुर,  स्टांप बिक्री में पारदर्शिता लाने के लिए खरीद प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *