Monday , April 29 2024
Breaking News

आज मां महागौरी के भोग के लिए बनाये नारियल की बर्फी

नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी का पूजन किया जाता है। वे नवदुर्गा का आठवां रूप हैं। मां महागौरी शांति, पवित्रता और निर्मलता का प्रतीक हैं और उनके शरीर का रंग पूर्ण रूप से सफेद माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्तगण मां महागौरी की पूजा आराधना सच्चे मन से करता है, उसके जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं। मां महागौरी अपने भक्तों के जीवन की सभी अशुभता को दूर करती हैं और व्यक्ति को जीवन में शांति और समृद्धि प्राप्त होती है।

नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन भक्तगण ना केवल मां की भक्ति करते हैं, बल्कि तरह-तरह की चीजों व मिष्ठान का भोग लगाते हैं। देवी मां के महागौरी स्वरूप को नारियल का भोग लगाने की विशेष मान्यता है। आप इस दिन नारियल की मदद से कई मिष्ठान बना सकते हैं।

सामग्री-
• एक कप घिसा हुआ ताजा नारियल
• आधा कप चीनी
• 1/4 कप दूध
• 1 चम्मच घी
• 1/4 चम्मच इलायची पाउडर
• कटे हुए सूखे मेवे (बादाम, पिस्ता)

नारियल बर्फी कैसे बनाएं-
• सबसे पहले आप ताजा नारियल लेकर छील लें।
• अब आप उसे घिसकर तैयार कर लें।
• अब आप एक कढ़ाई में चीनी और दूध डालकर मध्यम आंच पर गरम करें। चीनी अच्छी तरह मिक्स हो जाए।
• अब आप इसमें घिसा हुआ नारियल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
• आप इसे मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं।
• आप देखेंगे कि कुछ देर में मिश्रण गाढ़ा हो जाएगा और बर्फी की तरह सेट होने लगेगा।
• अब आप गैस बंद कर दें और फिर इसमें इलायची पाउडर डालकर एक बार फिर से अच्छी तरह मिक्स करें।
• अब आप एक थाली लें और उस पर घी लगा लें। इस थाली में तैयार मिश्रण को डालकर समान रूप से फैला दें।
• तैयार बर्फी को कुछ देर तक ठंडा होने दें, ताकि यह अच्छी तरह सेट हो जाए।
• जब यह अच्छी तरह सेट हो जाए तो इसे मनपसंद आकार में काट लें। ऊपर से सूखे मेवे सजाएं।
• आपकी नारियल बर्फी बनकर तैयार है। आप इस बर्फी से मां महागौरी को भोग अर्पित करें और फिर इसे प्रसादस्वरूप ग्रहण करें।

मां महागौरी को क्या भोग लगाना चाहिए?
नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी का पूजन किया जाता है और उन्हें कई तरह के पकवानों का भोग लगाते हैं। लेकिन अष्टमी के दिन मां महागौरी को नारियल का भोग अवश्य लगाया जाता है। आप उन्हें नारियल व उससे बने मिष्ठानों का भोग लगाया जाता है। आप उनके लिए नारियल की बर्फी भोगस्वरूप बना सकते हैं।

नारियल की बर्फी बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
नारियल की बर्फी बनाने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी। इसे बनाते समय आपको ताजा कसा हुआ नारियल, चीनी, दूध, घी, इलायची पाउडर व कुछ मेवों की जरूरत होगी। आप दूध में चीनी डालकर उसे पिघला लें। फिर इसमें कद्दूकस किए हुए नारियल को डालकर पका लें। अंत में इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें। अंत में, कटे हुए मेवों से सजाएं।

अष्टमी में क्या नहीं करना चाहिए?
अष्टमी के दिन मा महागौरी का पूजन किया जाता है और भक्त व्रत के नियमों का पालन करते हैं। अष्टमी के दिन व्रत रखते हुए सात्विक भोजन किया जाता है। इस दिन तामसिक भोजन, शराब और किसी भी तरह से तर्क-वितर्क करने से बचना चाहिए।

About rishi pandit

Check Also

हर दिन डाइट में शामिल करें ये हेल्दी ड्रिंक्स

गर्मियों की शुरुआत होने के साथ ही लोग तरह-तरह के ठंडी ड्रिंक्स को पीना शुरू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *