Friday , October 30 2026
Breaking News

Satna: नौ दिवसीय मैहर नवरात्रि मेले की शुरुआत आज से


कलेक्टर मैहर ने व्यवस्थायें चुस्त-दुरुस्त रखने अधिकारियों को दिये निर्देश


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ धार्मिक नगरीय मैहर में प्रति वर्ष चैत्र नवरात्रि के अवसर पर नौ दिवसीय नवरात्र मेला आयोजित होता है। इस वर्ष का नवरात्रि मेला 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक चलेगा। इस संबंध में कलेक्टर मैहर रानी बाटड ने सोमवार को मेला प्रारंभ होने के एक दिवस पूर्व प्रशासनिक और राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बैठक में अपर कलेक्टर मैहर शैलेंद्र सिंह, एसडीएम मैहर विकाश सिंह, एसडीएम अमरपाटन आरती यादव, एसडीएम रामनगर डॉ आरती सिंह, तहसीलदार जितेंद्र पटेल, रामदेव साकेत, उमाकांत शर्मा, प्रेमलाल चौधरी, अनुराग सिंह मरावी, रोशन लाल कोल, ललित कुमार धुर्वे उपस्थित रहे।
कलेक्टर मैहर श्रीमती बाटड ने कहा कि मैहर के नवरात्रि मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां शारदा के दर्शन के लिये मैहर पहुंचेंगे। मां शारदा देवी के चैत्र नवरात्रि मेला में श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु कानून व्यवस्था को चुस्त- दुरुस्त रखा जाए। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को पेयजल के पुख्ता इंतजाम किए जाएं तथा साफ सफाई रखने हेतु आवश्यक स्थानों पर डस्टबिन रखी जाए। जिससे मेला प्रांगण साफ-स्वच्छ रहे। विद्युत की निर्बाध आपूर्ति रखने तथा कटे-फटे तारों को दुरुस्त करने संबंधी अधिकारियों को निर्देश दिए। तीर्थ यात्रियों को प्राथमिक उपचार की दृष्टि से प्राथमिक चिकित्सा एवं वाहनों की पार्किंग, यातायात व्यवस्था तथा खोया पाया केंद्र बनाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि नवरात्रि मेले जैसे बड़े आयोजन की सफलता के लिये सभी अधिकारी-कर्मचारी पूरी ईमानदारी के साथ ड्यूटी करें। आपसी समन्वय के साथ काम करें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अपने उच्च अधिकारी को इसकी सूचना दें।

About rishi pandit

Check Also

इंदौर एयरपोर्ट से 13 राज्यों के 17 शहरों के लिए 42 उड़ानें, रोजाना 11 हजार यात्री कर रहे सफर

इंदौर  देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से 25 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू हो गया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *