Sunday , October 6 2024
Breaking News

Weather Alert : इन राज्‍यों में शीतलहर के साथ भारी बारिश की चेतावनी

Weather Alert:digi desk/BHN/ इन दिनों देश में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। उत्‍तर भारत से चली शीतलहर की चपेट में मध्‍य भारत सहित अन्‍य क्षेत्रों के भी राज्‍य हैं। इस ठंड के बीच कहीं-कहीं पर बारिश का अनुमान है जो कि मुसीबत पैदा करेगा। मौसम के जानकारों ने चेताया है कि अभी इस जानलेवा ठंड से राहत मिलती नज़र नहीं आ रही है। 1 फरवरी से नया महीना शुरू हो रहा है और नया सप्‍ताह भी। इस दौरान शुरुआती तीन से चार दिनों तक इसी तरह मौसम बिगड़ा रहने की संभावना है। जनवरी के बाद अब फरवरी में भी बरसात की संभावना बन रही है। दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने जनवरी की बारिश के बाद अब फरवरी में भी अच्छी बरसात की आशंका जताई है। ठीक एक महीने बाद यानी फरवरी के आरंभिक दिनों में दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के तमाम क्षेत्रों में व्यापक वर्षा होने के संकेत मौसम की तरफ से मिलने शुरू हो गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में आ रहा है। रविवार रात से इसका उत्तर भारत के पहाड़ों पर प्रभाव दिखाई दे सकता है। पहाड़ी क्षेत्र में भी बरसात हो सकती है। इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में आ रहा है। उम्मीद है कि आज शाम या रात से इसका उत्तर भारत के पहाड़ों पर प्रभाव दिखाई देगा और पर्वतीय क्षेत्र में बारिश होगी। एक साथ कई प्रभावी मौसमी सिस्टमों के संयुक्त प्रभाव से 3 फरवरी से दिल्ली में मौसम बदलेगा, बादल छाने लगेंगे और संभवतः बारिश की गतिविधियां भी शुरू होंगी। जानिये संपूर्ण देश के मौसम का अनुमान।

दिल्‍ली में चार और पांच फरवरी को बारिश की संभावना

दिल्‍ली में फरवरी के पहले सप्‍ताह में बारिश हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश के साथ बादलों की तेज गर्जना, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि होने की घटनाएं भी हो सकती हैं। बरसात के बाद न्यूनतम तापमान जरूर बढ़ जाएगा लेकिन बरसात खत्म होने के बाद जब उत्तर से ठंडी हवाएं आएंगी तो एक बार फिर से लोगों को सर्दी कांपने को मजबूर कर देगी। दिल्ली समेत मैदानी राज्यों के मौसम को प्रभावित नहीं कर पाएगा। इसके ठीक पीछे एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है जो 2 फरवरी को उत्तर भारत में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही एक ट्रफ भी उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से अरब सागर तक बनेगी। साथ ही मैदानी क्षेत्रों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी विकसित होगा। एक साथ कई प्रभावी मौसमी सिस्टमों के संयुक्त प्रभाव से 3 फरवरी से मौसम बदलने की संभावना है। बादल छाने लगेंगे और बरसात की गतिविधियां भी शुरू होंगी। लेकिन बारिश राजधानी के लोगों को 4 और 5 फरवरी को सबसे ज्यादा भिगोएगी।

4 और 5 फरवरी को बिगड़ेगा मौसम

स्‍कायमेट वेदर के अनुसार, बारिश राजधानी के लोगों को 4 और 5 फरवरी को सबसे ज्यादा भिगोएगी। इन दो दिनों के दौरान दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश के साथ बादलों की तेज गर्जना, ओलावृष्टि होने की घटनाएं भी हो सकती हैं। फरवरी के आरंभिक दिनों में दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के तमाम क्षेत्रों में व्यापक वर्षा होने के संकेत मौसम की तरफ से मिलने लगे हैं। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है जो 2 फरवरी को उत्तर भारत में दस्तक दे सकता है। एक सशक्त ट्रफ भी उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से अरब सागर तक बनेगी। मैदानी क्षेत्रों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी विकसित होगा।

 

About rishi pandit

Check Also

तेलंगाना: बेटे को थी सट्टेबाजी की लत, कर्ज में डूबे परिवार के तीन सदस्यों ने फांसी लगाई, खेती बेचीं लेकिन मामला सुलझाई

निज़ामाबाद (तेलंगाना) तेलंगाना के निजामाबाद जिले के येदापल्ली मंडल के वड्डीपल्ली गांव में एक ही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *