सीहोर। मध्य प्रदेश के सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया ने सीहोर में बुधवार को राशन पर्ची वितरण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा। मंत्री ने कहा कि दिग्विजय ने मेरे भाई को परेशान करने में पूरी जान लगा दी थी। हमारे आदर्श स्वामी विवेकानंद व भगतसिंह हैं। दिग्वियय हम पर विधायकों को खरीदने का आरोप लगाते हैं, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि उनके भाई लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस से भाजपा में आकर लोकसभा का चुनाव लड़ा था तो क्या लक्ष्मण सिंह भी बिकाऊ थे। क्या लक्ष्मण पैसे लेकर भाजपा में आए थे। प्रदेश सरकार के भविष्य के बारे में मंत्री ने कहा कि साफ कहा कि शिवराज की भाजपा सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी.
