Thursday , May 2 2024
Breaking News

MP: 48 घंटे में ही सपा ने खजुराहो का प्रत्याशी बदला, मनोज यादव की जगह मीरा यादव को उतारा

  1. पूर्व विधायक मीरा दीपक यादव झांसी क्षेत्र से ताल्लुक रखती हैं और निवाड़ी से विधायक रह चुकी हैं
  2. पिछले विधानसभा चुनाव में भी मनोज यादव को बिजावर से प्रत्याशी घोषित किया था, पर बाद में उन्हें बदल दिया गया था
  3. मनोज यादव को संतुष्ट करने के लिए उन्हें सपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है

Madhya pradesh bhopal samajwadi party candidate mp samajwadi party changes candidate from khajuraho seat now ticket given to mira yadav: digi desk/BHN/भोपाल/ समाजवादी पार्टी ने खजुराहो लोकसभा सीट का प्रत्याशी बदल दिया है। शनिवार को डा. मनोज यादव को प्रत्याशी घोषित किया गया था, पर 48 घंटे में ही उनकी जगह निवाड़ी से पूर्व विधायक मीरा दीपक यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। डा. मनोज यादव अब समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष होंगे।

सपा ने पिछले विधानसभा चुनाव में भी मनोज यादव को बिजावर से प्रत्याशी घोषित किया था, पर बाद में उन्हें बदल दिया गया था। ऐसे में उन्हें संतुष्ट करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। विधानसभा चुनाव के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पूरी कार्यकारिणी भंग कर दी थी।

प्रदेश अध्यक्ष रामायण पटेल को भी हटा दिया था। तब से प्रदेश अध्यक्ष का पद रिक्त था। मीरा यादव 2008 में निवाड़ी सीट से विधायक बनी थीं। वह 2023 में इस सीट से सपा की प्रत्याशी थीं।इसमें 32 हजार 670 मत लेकर वह तीसरे नंबर पर थीं। इंडी गठबंधन के अंतर्गत खजुराहो सीट कांग्रेस ने सपा को दी है।

झांसी क्षेत्र से ताल्लुक रखती हैं मीरा यादव

पूर्व विधायक मीरा दीपक यादव झांसी क्षेत्र से ताल्लुक रखती हैं और निवाड़ी से विधायक रह चुकी हैं। मनोज यादव को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब भाजपा के प्रत्याशी वीडी शर्मा का चुनावी मुकाबला मीरा दीपक यादव से होगा। मीरा दीपक यादव आठ अप्रैल को अपना नामांकन फार्म भरेंगी।

सपा से मीरा दीपक यादव के आने के बाद खजुराहो का चुनावी मुकाबला रोचक हो सकता है। टिकट मिलते ही मीरा दीपक यादव ने नईदुनिया से फोन पर चर्चा करते हुए कहा कि खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के बुरे हालात हैं। शिक्षा स्वास्थ्य सुविधाएं लचर हैं। लोगों के पास काम नहीं है। हमारा उद्देश्य जनता को रोजगार से जोड़ना और शिक्षा के मार्ग पर आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि खजुराहो के क्या हालात हैं यह बताने की जरूरत नहीं है आप खुद देख सकते हैं।

About rishi pandit

Check Also

MP: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर नदी में डुबाकर हत्या, तीन दिन पहले हुई दोस्ती के बाद मिलने बुलाया था

Madhya pradesh sagar sagar criem teenage girl gang raped and drowned in river and killed: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *