Saturday , April 27 2024
Breaking News

कांग्रेस विधायक वीर सिंह भूरिया पर FIR दर्ज, भाजपा प्रत्याशी पर की थी विवादित टिप्‍पणी

झाबुआ
 कांग्रेस के थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद बुधवार की देर रात काकनवानी थाने में विधायक वीर सिंह भूरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मेघनगर तहसीलदार कटारा की रिपोर्ट पर यह मुकदमा काकनवानी थाना प्रभारी तारा मंडलोई ने दर्ज किया है।

उल्लेखनीय है कि विधायक वीर सिंह भूरिया द्वारा काकनवानी थाना क्षेत्र के गांव में एक बैठक के दौरान भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान के खिलाफ विवादित बयान दिया गया था। जिसके बाद भाजपा द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधायक वीर सिंह भूरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी। साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे को उनके कार्यालय जाकर भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया व अन्य भाजपा नेताओं ने आवेदन भी दिया था।

दर्ज हुआ मुकदमा

विधायक वीर सिंह भूरिया के खिलाफ काकनवानी थाने में आईपीसी की धारा 188 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में फरियादी चुनाव आयोग की ओर से मेघनगर तहसीलदार कटारा है। काकनवानी थाना प्रभारी तारा मंडलोई ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बाद में सफाई दी

हालांकि अपने विवादित बयान के बाद विधायक भूरिया ने सफाई दी थी कि उनके वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। वे इस तरह की भाषा का उपयोग नहीं करते हैं। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने कभी इस तरह की विवादित बयानबाजी कभी नही की। उनके वीडियो के साथ किसी ने अनर्गल जोड़कर उसे वायरल किया है।

About rishi pandit

Check Also

सिंधिया शिवपुरी में बोले- 65 साल में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया, 10 साल में मोदी ने तस्वीर बदल दी

 शिवपुरी केंद्रीय मंत्री और गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *