Monday , April 29 2024
Breaking News

रोमांस और रोमांच की चटपटी कहानी है ‘दो और दो प्यार’, लोग बोले, सुपरहिट है मूवी

मुंबई

बॉलीवुड फिल्म स्टार विद्या बालन और इलियाना डीक्रूज स्टारर निर्देशक शीर्षा गुहा ठाकुरता की अपकमिंग मूवी दो और दो प्यार का अभी चंद दिनों पहले ही ऐलान हुआ था। अब मेकर्स ने इस फिल्म का एक धमाकेदार टीजर भी जारी कर दिया है। जो पूरी तरह से रोमांस और रोमांच से भरा हुआ है। अदाकारा विद्या बालन और इलियाना डीक्रूज स्टारर इस फिल्म में प्रतीक गांधी और सेंथिल रामामूर्ति भी अहम किरदार में नजर आएंगे। इस मूवी का निर्देशन शीर्षा गुहा ठाकुरता ने किया है। जो उनके करियर की पहली बतौर निर्देशक मूवी है।

इस फिल्म में विद्या बालन और इलियाना डीक्रूज के किरदार एक रोमांचक सफर पर निकले हुए दिखाई दिए। विद्या बालन लंबे वक्त बाद मूवी लेकर सिनेमाघर पहुंच रही है। उनकी पिछली रिलीज मूवी नीयत थी जो साल 2023 में रिलीज हुई थी। अब एक्ट्रेस की इस अपकमिंग मूवी को लेकर उनके फैंस का उत्साह सांतवे आसमान पर है। लोगों को ये टीजर खासा पसंद आया है। जिसके बाद कई यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी राय रखी है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, दो और दो प्यार के पहले फ्रेम से ही विद्या बालन अपनी करिज्मैटिक प्रेजेंस से दर्शकों को बांधने में सफल रहीं। उन्हें देखकर हट जाना बेहद मुश्किल है। तो एक यूजर ने कहा, 'इस साल की दो और दो प्यार एक बेहद बड़ी मूवी है। जिसमें शानदार कास्ट विद्या बालन, इलियाना डीक्रूज, प्रतीक गांधी और सेंथिल राममूर्ति जैसे दमदार सितारे हैं।' लोगों के ये कमेंट्स आप यहां देख सकते हैं।

बॉलीवुड फिल्म स्टार विद्या बालन और इलियाना डीक्रूज स्टारर ये मूवी जल्दी ही सिनेमाघर पहुंचने वाली है। इस मूवी को मेकर्स 19 अप्रैल 2024 की रिलीज करने वाले हैं। रिलीज के करीब 1 महीने पहले ही मेकर्स ने फिल्म का ऐलान किया। जिसके बाद मेकर्स ने इस मूवी की पहली झलक दर्शकों को इस दमदार टीजर वीडियो से दिखाई है। तो क्या आप इस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बता सकते हैं।

About rishi pandit

Check Also

अस्पताल में भर्ती टीवी एक्ट्रेस सौम्या टंडन की हालत बिगड़ी

मुंबई 'भाबीजी घर पर हैं!' सीरियल से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सौम्या टंडन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *