Sunday , April 28 2024
Breaking News

Umaria: सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटी और उसकी दोस्त घायल, जबलपुर रेफर

उमरिया,भास्कर हिंदी न्यूज़/ उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत सस्तरा मोड़ पर देर रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृत की पहचाान दईगवा निवासी अश्वनी सिंह (42) के रूप में हुई हैं। वहीं, हादसे में अश्वनी की बेटी स्वाति सिंह (17) और दोस्त नेहा सिंह पिता तिलकराज सिंह (17)  गम्भीर रूप से घायल होने गए। हादसे के बाद घायल लड़कियों को जिला अस्पताल लाया गया, प्राथमिक उपचार कर दोनों को जबलपुर रेफर कर दिया गया। 

जानकारी के अनुसार मृतक अश्वनी सिंह दोनों घायल बेटियों को लेकर अपनी बाइक से किसी सहेली के जन्म दिन में सस्तरा गांव गए थे। वापस लौटते समय ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। नोरोजाबाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। 

About rishi pandit

Check Also

सिंधिया शिवपुरी में बोले- 65 साल में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया, 10 साल में मोदी ने तस्वीर बदल दी

 शिवपुरी केंद्रीय मंत्री और गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *