Saturday , October 5 2024
Breaking News

पशुपति पारस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमें मीडिया से पता चला है कि हमारी पार्टी को उचित सम्मान नहीं मिल रहा

नई दिल्ली
बिहार में चिराग पासवान अपने चाचा केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस पर भारी पड़ गए हैं। इस बात का एहसास अब पशुपति पारस को भी हो गया है। उन्होंने शुक्रवार को दिल्ली में अपने आवास पर पार्टी की पार्लियामेंट की बैठक बुलाई थी। बैठक के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमें मीडिया से पता चला है कि हमारी पार्टी को उचित सम्मान नहीं मिल रहा है। हम भाजपा की लिस्ट का इंतजार करेंगे। उसके बाद हमारे विकल्प खुले हुए हैं। हम कहीं भी जा सकते हैं।

केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने कहा कि आज हमारे संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। सदस्यों ने फैसला किया है कि जब तक भाजपा की सभी सूची (उम्मीदवारों की) जारी नहीं हो जाती, तब तक हम इंतजार करेंगे। हम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से आग्रह करते हैं कि हमारे पांचों सांसदों पर विचार करें। हम सूची का इंतजार करेंगे। घोषणा के बाद अगर हमें उचित सम्मान नहीं दिया तो हमारी पार्टी स्वतंत्र है। हमारे दरवाजे खुले हैं। हम कहीं भी जाने को तैयार रहेंगे।

About rishi pandit

Check Also

बिहार का राजनीतिक माहौल बदलने की जन सुराज की कोशिशों के बीच भाजपा के संजय पासवान जन सुराज के मुरीद बने

पटना बिहार का राजनीतिक माहौल बदलने की जन सुराज की कोशिशों के बीच भारतीय जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *