Friday , May 10 2024
Breaking News

Election: MP की 10 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी, तीन विधायक और एक पूर्व विधायक पर लगाया दांव

  1. अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए सुरक्षित छह सीटों में से चार के प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं
  2. कांग्रेस ने जिन दस प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की हैं, उनमें दो प्रदेश अध्यक्ष भी हैं
  3. बैतूल में भी एक बार फिर रामू टेकाम का मुकाबला भाजपा के दुर्गादास उइके से होगा

Madhya pradesh bhopal mp congress candidate list congress declared candidates on 10 lok sabha seats of madhya pradesh: digi desk/BHN/भोपाल/ मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से सांसद नकुल नाथ ही चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने मंगलवार को प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से दस सीटों के प्रत्याशी घोषित कर दिए। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ की उपस्थिति में नकुल नाथ ने पहले ही साफ कर दिया था कि वे ही चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने तीन विधायक और एक पूर्व विधायक पर दांव लगाया गया है। अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित मंडला से विधायक ओमकार सिंह मरकाम को टिकट दिया है तो रामू टेकाम पर भरोसा जताते हुए फिर बैतूल से मैदान में उतारा है।

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए सुरक्षित छह सीटों में से चार के प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इसमें धार से राधेश्याम मुवेल को मैदान में उतारा गया है। मुवेल आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं और युवा कांग्रेस में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। खरगोन से पोरलाल खरते को मैदान में उतारा है। अगस्त 2023 में उन्होंने सेल्स टैक्स अधिकारी की नौकरी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ली थी और सेंधवा से विधानसभा की टिकट मांग रहे थे।

वहीं, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए सुरक्षित चार में से तीन सीटों के प्रत्याशी घोषित कर दिए। इसमें टीकमगढ़ से पंकज अहिरवार पर दांव लगाया है। उन्होंने भी विधानसभा चुनाव में जतारा सीट से दावेदारी की थी। भिंड से विधायक फूल सिंह बरैया को टिकट दिया गया है। बरैया बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। देवास से पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राधाकिशन मालवीय के पुत्र राजेंद्र मालवीय को मौका दिया है।

सीधी से इस बार पूर्व विधायक कमलेश्वर पटेल पर पार्टी ने भरोसा जताया है। वे सिहावल से विधानसभा चुनाव हार गए थे। प्रत्याशियों की घोषणा पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि हम सभी के सार्थक प्रयास और एकजुटता के साथ कार्य से कांग्रेस का परचम लहराएगा।

सतना में फिर आमने-सामने होंगे सिद्धार्थ कुशवाहा- गणेश सिंह

सतना से कांग्रेस ने सिद्धार्थ कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया है। उनका मुकाबला भाजपा के गणेश सिंह से होगा, जो वहां से सांसद हैं। विधानसभा चुनाव में सिद्धार्थ ने गणेश सिंह को सतना में चुनाव हराया है। वहीं, बैतूल में भी एक बार फिर रामू टेकाम का मुकाबला भाजपा के दुर्गादास उइके से होगा।

उइके ने पिछला चुनाव टेकाम को तीन लाख 60 हजार 241 मतों के अंतर से पराजित किया था। वहीं, ओमकार सिंह मरकाम 2014 में मंडला से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। तब भी उनके सामने भाजपा के फग्गन सिंह कुलस्ते ही थे। उन्होंने मरकाम को एक लाख 10 हजार 469 मतों से पराजित किया था।

दो प्रदेश अध्यक्ष लड़ेंगे चुनाव

कांग्रेस ने जिन दस प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की हैं, उनमें दो प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। सिद्धार्थ कुशवाहा मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के अध्यक्ष हैं तो रामू टेकाम आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। ओमकार सिंह मरकाम केंद्रीय चुनाव समिति और कमलेश्वर पटेल राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य हैं।

आठ सीटों के प्रत्याशी बदले

कांग्रेस ने दस में से आठ सीटें के प्रत्याशी बदले हैं। पिछली बार भिंड से देवाशीष जरारिया, टीकमगढ़ से किरण अहिरवार, सतना से राजाराम त्रिपाठी, सीधी अजय सिंह, मंडला कमल सिंह मरावी, देवास प्रहलाद सिंह टिपानिया, धार से दिनेश ग्रेवाल और खरगोन से डा. गोविंद मुजाल्दा को प्रत्याशी बनाया था।

About rishi pandit

Check Also

Satna: समाजसेवी रवि शंकर ‘गौरी’ ने प्रतिभाओं का किया सम्मान

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ समाजसेवी रविशंकर ‘गौरी भैया’ ने अपने प्रतिष्ठान में आईएससी बोर्ड क्लास 12 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *