Sunday , April 28 2024
Breaking News

Satna: हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हुए शिवालय, शहर में हुए भंडारे

  • शर्बत का जगह-जगह हुआ वितरण, प्रसाद वितरण, शोभायात्रा निकली
  • सिंधी कैम्प में सजी शिव झांकियां


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ महाशिवरात्रि महापर्व जिले के सभी शिवालयों में धूमधाम के साथ मनाया गया। शहर के सभी मंदिरों में शिवपुराण की कथा का वाचन हुआ। वहीं पुलिस लाइन में स्थित शिव मंदिर में विशाल भंडारा हुआ। जिसमे सर्वसमाज ने प्रसाद ग्रहण किया। शहर के जगतदेव तालाब शिव मंदिर, पन्नीलाल चौक एवं कोठी रोड स्थित पशुपतिनाथ मंदिर को फूलों से सजाया गया था। शहर में सुरक्षा को देखते हुए पुलिस की पुख्ता व्यवस्था रही। जगतदेव तालाब को फूलों से सजाया गया था। जयस्तंभ चौक स्थित मारकण्डेय मंदिर, पुराना पावर हाउस, नया तालाब, राजेन्द्र नगर खेरमाई मंदिर, मालवीय नगर शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा पाठ किया।
पशुपतिनाथ मंदिर में हुआ महाअभिषेक
कोठी रोड स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में महाभिषेक सुबह 7 बजे से प्रारंभ हो गया था। मंदिर के प्रबंधक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार भक्तों की संख्या विगत वर्षों की अपेक्षा अधिक थी। देर रात तक भक्त दर्शन के लिए आते रहे। दिन भर रुक-रुक कर हो रही बरसात के बावजूद भक्तों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही थी। पुशपतिनाथ मंदिर में भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की गयी थी।
शिव मंदिर को फूलों से सजाया
शहर के मध्य पन्नीलाल चौक स्थित शिव मंदिर को फूलों से सजाया गया था। पन्नीलाल चौक व्यापारी मंडल ने भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की थी। जगतदेव तालाब शिव मंदिर में विशेष पुलिस बल तैनात रहा। गैबीनाथ मंदिर में लगा आस्था का मेला बिरसिंहपुर के गैबीनाथ मंदिर में शिवरात्रि में गत वर्षों की भांति आस्था का मेला लगा। मंदिर व्यवस्थापक व्दारा शिवरात्रि को लेकर विशेष व्यवस्था की गयी थी। मंदिर को फूलों से सजाया गया था। शिवरात्रि पर शिव पूजन व दर्शन के साथ महाभिषेक के साथ रातभर अनुष्ठान चलते रहे। भव्यता के साथ भगवान की बारात निकाली गयी एवं वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न कराए गऐ। इसके अलावा जिले के चौमुखनाथ मंदिर, कर्मदेश्वर मंदिर जसो, मत्सगजेप्रनाथ चित्रकूट, रामवन के शिव मंदिर में खास व्यवस्था रही।
शिवानंद दर्शन योगाश्रम
संग्राम कॉलोनी में स्थित शिवानंद दर्शन योगाश्रम में दिन भर कार्यक्रम हुए। इस बार महाशिवरात्रि अनुष्ठान की विशेषता यह रही कि पूरी रात्रि चला। शाम 6 बजे से ही कार्यक्रम की शुरुआत हो गयी थी। रात्रि के चारो प्रहर में रुद्राभिषेक हुआ। एमधयान्तर में मानस पाठ, महामृत्युंजय मंत्र पाठ, शिव स्तुति व शिव स्तोत्रो का पाठ हुआ। सारी रात्रि सामूहिक अभिषेक के मध्य भोले भंडारी के कीर्तन भजन होते रहे। सुबह 8 बजे से एक विशेष कार्यक्रम उन साधको के लिए रखा गया था जो किन्ही कारणों से रात्रि आराधना में शामिल नहीं हो पाये थे। इसमें शिवालय में रुद्राभिषेक हुआ और सामूहिक रूप से भी अलग-अलग शिवलिंगो में अभिषेक की व्यस्था रही तदन्तर सुन्दरकाण्ड पाठ और आरती होती रही।
गैबीनाथ मंदिर में लगा आस्था का मेला
बिरसिंहपुर के गैबीनाथ मंदिर में आस्था का मेला लगा। इस वर्ष गत वर्षो की भांति अधिक भक्त पहुंचे थे । मंदिर व्यवस्थापक व्दारा शिवरात्रि को लेकर तैयारियां की गयी थी। शिवरात्रि पर शिव पूजन व दर्शन के साथ महाभिषेक के साथ रातभर अनुष्ठान चलेे। भव्यता के साथ भगवान की बारात निकाली गयी एवं वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। मंदिर की आकर्षक साज-सज्जा की गयी थी। इसेक अलावा जिले के चौमुखनाथ मंदिर, कर्मदेश्वर मंदिर जसो, मत्सगजेप्रनाथ चित्रकूट शिव मंदिर में खास आयोजन हुए।
जगह-जगह हुए भंडारे
शिवरात्रि पर जगह-जगह भंडारों का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं द्वारा मंदिरों में पूजा पाठ के साथ साथ हवन के पश्चात प्रसाद वितरण एवं भडारे का भी आयोजन किया गया। रेलवे स्टेशन, पुराना पावर हाउस, पन्नीलाल चौक, गांधी चौक, राजेन्द्र नगर, सिंधी कैप शिव भक्तों ने प्रसाद वितरण किया साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया।
ब्राह्मण भवन में किया गया भगवान शिव का अभिषेक
भारतीय ब्राह्मण कल्याण महासंघ के डिलौरा स्थित भगवान परशुराम धाम में भगवान शिवजी के मंदिर में प्रात: से ही भजन, पूजन, शिवार्चन, अभिषेक, हवन आरती के साथ महाशिवरात्रि पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. रघुनाथ प्रसाद त्रिपाठी के मुख्य यजमान में आरबी चतुर्वेदी,पं. गोविंद त्रिपाठी, पं. सत्यम त्रिपाठी, नीलकंठ पांडेय, पं राजेश द्विवेदी, रामनिवास शर्मा ने भगवान शिव का पूजन अभिषेक किया। आरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर पं. राजाराम त्रिपाठी, पूर्व महापोर ममता पांडेय, आर एस त्रिपाठी, डॉ. डीके तिवारी, हरि प्रकाश गोस्वामी,अरुणा त्रिपाठी, राम लखन शर्मा, पं. राम बेटा मिश्रा, अखिलेश गौतम, कृष्ण कुमार पांडेय, पंकज झा आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर आरएस त्रिपाठी द्वारा रचित व्यवहारिक गीता ग्रंथ का विमोचन पं रघुनाथ त्रिपाठी द्वारा किया गया।
अनाशक्त योगी शिव की हुई उपासना
महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर चिन्मय मिशन में आयोजित कार्यक्रम में सेंटर की प्रमुख ब्रह्मचारिणी गार्गी चैतन्य के द्वारा शिव जी के 1008 नाम के साथ उनकी पूजा अर्चना हुई। ब्रह्मचारिणी गार्गीजी ने भगवान शिव के अनासक्त योगी रूप की चर्चा करते हुए शिव तत्व का विवेचन किया। इस अवसर पर चिन्मय विद्यालय के प्राचार्य अमरनाथ अवस्थी अंशु राय प्रीति नेमा सहित अनेक शिवभक्त उपस्थित रहे।
आदर्श नगर वार्ड 42 टिकुरिया टोला रोड स्थित शंकर जी के मंदिर में हवन और भंडारा किया गया।
भगवान गौरी शंकर मंदिर में भक्तों ने भंडारा का लिया प्रसाद
जगतदेव तालाब मोड़ के ऊपर स्थित श्रीगौरी शंकर मंदिर की 30 वीं वर्षगांठ पर भंडारा का आयोजन हुआ। भक्तों ने भोलानाथ का प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर 12 बजे से शांम 4 बजे तक भंडारे का प्रसाद का वितरण हुआ। शिव की भक्ति में मस्त होने जी.डी. टावर खेरमाई रोड पर सैकड़ो भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
भोलेनाथ प्रतिमा को देखने सैकड़ो भक्त भाद पहुंचे
बिल्डर्स नर्सिग मोडिया परिवार द्वारा कोठी रोड ग्राम भाद में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ जी की विशाल प्रतिमा का अनावरण के साथ प्राण प्रतिष्ठा पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विशाल भण्डारे का भी आयोजन किया गया। सिद्धिविनायक डेवलपर्स परिवार के प्रवीण मोर्डिया, रोशन चंदानी, विवेक टेकवानी एवं अनीश टेकवानी ने सभी शिवभक्तों को मंदिर आकर प्रसाद ग्रहण करने पर धन्यवाद दिया।
सिंधी कैम्प में शिवरात्रि पर्व पर हुए विविध कार्यक्रम
नगर की प्रसिद्ध सिंधी कॉलोनी में महाशिवरात्रि पर्व पर सिंधी कॉलोनी के बाबा मेहरशाह दरबार, श्री संतधाम दरबार, श्री मनोहर धाम दरबार, श्री कंवर राम दरबार में भी महाशिवरात्रि पर झांकियां सजाई गई। सिंधी कॉलोनी में महाशिवरात्रि पर्व पर खासकर बच्चों द्वारा अपने-अपने हाथों से झांकियां में भगवान श्री भोलेनाथ जी के अलग-अलग रूपों को दर्शाया गया। भगवान भोलेनाथ जी के सुबह 4 बजे से दर्शनों का लाभ मिलना शुरू हो गया था जो 12 बजे तक मिलता रहा। महाशिवरात्रि पर प्रसाद के रुप में मीठा चावल, दाल पकवान, फल फ्रूट, भांग, दाल पुड़ी, हलुआ चना आदि पकवान प्रसाद के रुप में बांटे गये।
श्री संतधाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, निकली भोलेनाथ की बारात
महाशिवरात्रि के महापर्व पर सिन्धी कॉलोनी स्थित श्री संतधाम में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रात: से ही आश्रम में भक्तों का जनसैलाब उमड़पड़ा आश्रम में स्थापित मंदिर को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था प्रात: महंत स्वामी ईश्वरदास उदासीन के साथ भक्तगणो ने मंदिर में भोलेनाथ की पूजा अर्चना की।
आश्रम के ओमप्रकाश उदासीन ने बताया महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर संतधाम परिसर में शिवोत्सव शिव जागरण का भव्य आयोजन किया गया जिसमें जबलपुर से पधारे सुरभि गुप्ता एवं नयन कपूर ने अपने शानदार गीतों से भक्तगणों का मनमोह लिया। रात्रि में भगवान भोलेनाथ की बारात निकाली गई शिव बारात में भाई विजय जग्यासी, विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा, महापौर योगेश ताम्रकार, वार्ड पार्षद मनीष टेकवानी चेंबर अध्यक्ष सतीश सुखेजा पूर्व पार्षद कन्हैयालाल पोहानी सिन्धु विकास समिति के अध्यक्ष विनोद गेलानी, इलेक्ट्रिक मर्चेंट एसोसिएशन के मंत्री संजय वाधवानी समाजसेवी हीरा सोनी दिलीप सोनी एवं सैकड़ो की तादाद में भक्तगणों ने शामिल होकर बारात में चार चांद लगा दिए। शिव विवाह एवं शिव महा आरती का आयोजन कर कार्यक्रम का समापन हुआ।

About rishi pandit

Check Also

पुखराज धारण करने के फायदे: आर्थिक और मानसिक संतुलन के लिए

ज्योतिष शास्त्र में नवरत्नों का वर्णन किया गया है. हर एक रत्न का प्रभाव हर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *