Thursday , May 16 2024
Breaking News

डबल मर्डर, युवती के परिजनों ने मैहर के नीलकंठ कालेज के संचालक पर जताया हत्या का शक, पुलिस ने कसा शिकंजा

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज/ रविवार की दोपहर नयागांव थानान्तर्गत ग्राम रजौला के पास हुए दोहरे हत्याकांड का मामला और उल­ाता जा रहा है। इस मामले में जहां अमौधा निवासी युवती के परिजनों ने पहले रामप्रसाद नामक व्यक्ति पर हत्याकांड को अंजाम देने का शक जताया था। परिजनों ने कहा कि रामप्रसाद से उनका पुराना विवाद चल रहा है। इस बीच सोमवार को दोहरे हत्याकांड का सुराग बदला और युवती के परिजनों ने मैहर में नीलकंठ कालेज चलाने वाले पुष्पराज सिंह पर सीधे-सीधे हत्या का आरोप लगा दिया। यही नहीं परिजनों ने साफ किया कि पुष्पराज अक्सर उनकी पुत्री को परेशान किया करता था तथा आते-जाते उसे छेड़ता भी था। मृतिका के पिता पुष्पेंद्र सिंह ने कहा है कि जब तक उक्त आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक वे मृतिका का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

ये है मामला

उल्लेखनीय है कि रविवार की दोपहर पड़ोस में ही रहने वाले भाटिया शराब ग्रुप में मैनेजर के पद पर कार्य करने वाले अनुज कुमार दीक्षित तनय श्याम दीक्षित उम्र 35 वर्ष अपनी पड़ोसी प्रिया सिंह पुत्री पुष्पेंद्र सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी अमौधा थाना सिविल लाइन के साथ कार से चित्रकूट से वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार रजौला गांव के पास पहुंची उनकी कार दुघर्टनाग्रस्त हो गई। तभी पीछे से आ रही कार में सवार लोगों ने पहले कार में फंसी युवती को गोली मार दी इसके बाद कार चला रहे युवक ने जब भागने की कोशिश की तो उसे भी गोली मार दी। इस बीच नयागांव पुलिस को सड़क हादसे की सूचना मिली, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां दो कत्ल होने के दृश्य दिखे। इसके बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मृतकों की शिनाख्त उनके आधार कार्ड के जरिये की। दिनदहाड़े हुए इस दोहरे हत्याकांड से समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सोमवार को सामने आया नया एंगल

दोहरे हत्याकांड की सुरागरसी में जुटी पुलिस के सामने नया एंगल आया। मृतिका के परिजनों ने हत्याकांड को अंजाम देने के लिए पुष्पराज सिंह नामक व्यक्ति को जिम्मेदार बताया। पुलिस को परिजनों ने बताया कि पुष्पराज सिंह नामक युवक उन्हें हमेशा परेशान करता था जिसकी रिपोर्ट उन्होंने थाने में भी दो बार दर्ज कराई थी, परंतु कोई कार्रवाई न होने से उसके हौसले बुलंद थे, और वह आये दिन धमकी दिया करता था। इसके बाद पुलिस की जांच पुष्पराज सिंह की ओर मुड़ गई।

फरार हो गया आरोपी

पुलिस का शिकंजा कसते ही दोहरे हत्याकांड का आरोपी पुष्पराज सिंह फरार हो गया। जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ने सोमवार की शाम उसकी पत्नी को भी थाने में तलब किया।

कई मामलों में वांटेड है पुष्पराज

 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी के चित्रकूट स्थित आवास पर भी दबिश दी जहां से उसे रायफल और ऋण पुस्तिका बरामद हुई है। बताया गया है कि मृतिका के पिता से पुष्पराज सिंह का जमीनी विवाद भी चल रहा है जिसके चलते वारदात को अंजाम दिया गया।
आरोपी के बारे में बताया जा रहा है कि वह शातिर बदमाश तथा उसके खिलाफ फर्जी मार्कशीट बनाने के मामले भी चल रहे हैं।

अवैध निर्माण ढहाने की तैयारी

पुलिस के मुताबिक दोहरे हत्याकांड के संदिग्ध आरोपी पुष्पराज ने विराटनगर में अवैध तरीके से आलीशान घर बना रखा है तथा स्कूल का निर्माण भी सरकारी जमीन पर किया गया है। लिहाजा पुलिस अधिकारियों ने नगर निगम अमले को नाप-जोख करने के लिए कहा है। जिसके चलते देर शाम नगर निगम के कर्मचारी आरोपी के आलीशान मकान व स्कूल की नाप करने पहुंच गये हैं। इस बीच आरोपी की संपत्ति की जांच भी की जा रही है। माना जा रहा है कि महिला सुरक्षा अभियान सम्मान के चलते आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा सकती है। इस बात के संकेत भी मिले हैं कि आरोपी के मकान व स्कूल पर नाप-जोख के बाद बुलडोजर चला दिया जायेगा।

About rishi pandit

Check Also

संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र, काउंसलर की भूमिका निभाई मुख्यमंत्री ने

“अभिनव पहल”   सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ महामारी के दौर में प्रदेश में ही नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *