Thursday , April 24 2025
Breaking News

Satna: दुष्कर्म में असफल रहने पर युवक ने कर दी बुजुर्ग महिला की हत्या, मोबाइल साक्ष्य के आधार पुलिस ने सुलझाया केस

महिला के कातिल तक पहुंची जसो पुलिस

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ जसो थाना क्षेत्र के गुनझिर गांव में बुजुर्ग महिला की अंधी हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया। इस मामले में पुलिस ने 22 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसने दुष्कर्म में असफल रहने पर हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। आरोपी का नाम आशीष उर्फ रोहित यादव पिता दुर्गा प्रसाद यादव 22 साल निवासी लालपुर हाल गुनझिर थाना जसो बताया जा रहा है।

जसो थाना प्रभारी रोहित यादव ने बताया कि आरोपी महिला पर बुरी नीयत रखता था। बताया जाता है कि महिला के पति की मौत के बाद से आरोपी मौका तलाश कर रहा था। जिसके बाद आरोपी ने 14 फरवरी के दिन इस घटना को अंजाम दिया।

इन साक्ष्यों से मिली सफलता

टीम के द्वारा घटना स्थल में उपलब्ध भौतिक साक्ष्य ,मृतिका के शव का निरीक्षण, घटना स्थल के आसपास मौजूद ग्राम वासियों से पूछताछ व संदेहियों के द्वारा उपयोग किए गए मोबाइल के सायबर विश्लेषण उपरांत संदेह होने पर घटना स्थल मृतिका कल्ली पटेल की झोपडी के पास रहने वाले तिलकधारी यादव के भतीजे आशीष उर्फ रोहित यादव से पूछताछ की गई। जिसने 14 फरवरी को गाय भैंस को भूसा खिलाते वक्त मृतिका को अपने घर से पीछे खेत की तरफ जाता हुआ देखा था और चुपके से उसके पीछे जा कर अपनी काम वासना की पूर्ती के लिए कल्ली पटेल को जमीन पर पटक दिया था। विरोध करने पर सिर में पत्थर पटक से हमला कर हत्या की और फरार हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और जेल भेज दिया।

र के समीप ही मिला था शव
आरोपी ने हत्या करने के बाद मृतिका के शव को बाहर ही फेंक दिया था। पहाड़ी क्षेत्र होने से प्रकरण का खुलासा दूसरे दिन हुआ था। आरोपी ने सिर पर पत्थर पटक कर वारदात को अंजाम दिया था।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *