Thursday , May 16 2024
Breaking News

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 19 जनवरी को संबल योजना में राशि वितरित करेंगे

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 19 जनवरी को संबल योजना के अंतर्गत अनुग्रह सहायता राशि वितरण कार्यक्रम आपका संबल-आपकी सरकार में हितग्राहियों को सहायता राशि वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान संबल योजना के हितग्राहियों को 19 जनवरी को दोपहर 3 बजे मिंटो हॉल भोपाल में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में हितग्राहियों को अनुग्रह सहायता राशि का वितरण सिंगल क्लिक कर डीबीटी के माध्यम से करेंगे। हितलाभ वितरण के मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में होगा। प्रदेश की सभी जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों में यह कार्यक्रम लाईव देखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने दी मकर संक्रान्ति पर बधाई

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रान्ति पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लोगों की खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मकर संक्रान्ति के साथ ही विभिन्न समुदायों द्वारा मनाये जाने वाले पोंगल पर्व, विषु और भोगाली बिहू पर्व की बधाई भी दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रेम, सच्च्हार्द्र और अपनत्व के नवपुष्प पल्लवित हों। हर चेहरे पर मुस्कान हों। सभी नागरिकों को अनन्त शुभकामनाएं।

About rishi pandit

Check Also

संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र, काउंसलर की भूमिका निभाई मुख्यमंत्री ने

“अभिनव पहल”   सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ महामारी के दौर में प्रदेश में ही नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *