Monday , May 20 2024
Breaking News

Rajya Sabha Election: मप्र भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों के नामाकंन पत्र वैध, निर्विरोध होंगे निर्वाचित

  1. राज्य सभा चुनाव के रिटर्निंग आफिसर संजय गुप्ता ने नामांकन पत्रों की जांच
  2. निर्विरोध निर्वाचित होंगे भाजपा-कांग्रेस के सभी उम्मीदवार
  3. भाजपा के 4 और कांग्रेस के एक सदस्य जाएंगे राज्यसभा

Madhya pradesh bhopal mp rajya sabha election nomination papers are valid of bjp congress candidates elected unopposed: digi desk/BHN/भोपाल/ मध्य प्रदेश से दो अप्रैल को रिक्त हो रहे राज्य सभा के पांच स्थानों के लिए निर्विरोध निर्वाचन होगा। पांच स्थानों के लिए पांच प्रत्याशियों ने ही नामांकन पत्र जमा किए थे, जो जांच में वैध पाए गए। अब नाम वापसी के लिए निर्धारित अवधि बीस फरवरी को तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया जाएगा।

230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा में भाजपा के 163, कांग्रेस के 66 और भारत आदिवासी पार्टी का एक सदस्य है। राज्य सभा में एक सदस्य को भेजने के लिए 38 विधायकों का समर्थन चाहिए। इस हिसाब से भाजपा के चार और कांग्रेस का सदस्य राज्य सभा जाएगा।

यें हैं पांच प्रत्याशी

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, वाल्मीकि धाम उज्जैन के पीठाधीश्वर उमेश नाथ महाराज, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया और किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, कांग्रेस की ओर से अशोक सिंह ने नामांकन पत्र जमा किया था।

बीस फरवरी के बाद निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा
विधानसभा के समिति कक्ष में बनाए गए रिटर्निंग आफिसर के कार्यालय में शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। इसमें पांच प्रत्याशियों के नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए। बीस फरवरी तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। इस अवधि के पूरा होने के बाद निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा कर निर्वाचन प्रमाण पत्र संबंधित प्रत्याशी या उनके द्वारा अधिकृत व्यक्ति को दे दिए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच के समय भाजपा के एसएस उप्पल, कांग्रेस के जेपी धनोपिया, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About rishi pandit

Check Also

झाड़ फूंक के बहाने नवयुवती से अश्लील छेड़खानी करने वाला कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार

अनूपपुर            पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  जितेंद्र सिंह पवार ( भारतीय पुलिस सेवा )  के निर्देशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *