Wednesday , May 15 2024
Breaking News

National: राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं होंगी प्रियंका, बीमारी को बताया कारण

  1. मुस्लिम वोट बैंक के साथ किसानों को भी लुभाने के प्रयास में कांग्रेस
  2. आज चंदौली से प्रवेश के बाद 21 फरवरी को कानपुर पहुंचकर दो दिन का ब्रेक लेगी यात्रा
  3. 24 फरवरी को मुरादाबाद से शुरू होकर आगरा से राजस्थान जाने का निर्णय

National bharat jodo nyay yatra now focus on farmers rahul gandhi entering up priyanka vadra will participate: digi desk/BHN/लखनऊ/ राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra in UP) आज उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। पहले सूचना थी कि इस दौरान बहन प्रियंका वाड्रा भी साथ नजर आएंगी। लेकिन ताजा खबर यह है कि बीमार होने के कारण प्रियंका वाड्रा आज यात्रा में शामिल नहीं हो पाएंगी। सोनिया गांधी के रायबरेली लोकसभा सीट छोड़कर राज्यसभा में जाने के फैसले के बाद माना जा रहा है कि प्रियंका को यहां लोकसभा प्रत्याशी बनाया जा सकता है।

इस बीच, शुक्रवार सुबह यात्रा बिहार पहुंची। यहां सासाराम में तेजस्वी यादव भी यात्रा में शामिल हुए। राहुल गांधी और तेजस्वी एक ही जीप में बैठे नजर आए। यहां राहुल ने किसानों से बात की और उनकी समस्या समझी।

मुस्लिम के साथ अब किसान वोट बैंक पर भी नजर
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के यूपी कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। दरअसल, पार्टी की कोशिश है कि किसान आंदोलन के कारण बनते दिख रहे माहौल का भी सियासी फायदा उठाया जाए। यही कारण है कि यूपी के रूट में बदलाव किया गया है।

ताजा खबर यह है कि कांग्रेस ने 16 फरवरी को चंदौली से प्रवेश कर रही यात्रा को 21 फरवरी को कानपुर में रोकने का निर्णय किया है। दो दिन के ब्रेक के बाद यात्रा 24 फरवरी को मुरादाबाद से यात्रा फिर शुरू होगी और अमरोहा, संभल, अलीगढ़, हाथरस व आगरा होते हुए 25 फरवरी को राजस्थान में प्रवेश करेगी। यात्रा उप्र में पहले सात दिन चलनी थी, जो अब आठ दिन चलेगी।

About rishi pandit

Check Also

जयशंकर ने अमेरिका को चाबहार डील पर बैन वाली धमकी देने पर खूब सुनाया

नईदिल्ली विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने लोकसभा चुनाव को 'नकारात्मक ढंग' से दिखाने के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *