Monday , May 20 2024
Breaking News

National: राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की 7 और नामों की लिस्ट, नड्डा गुजरात से, अशोक चह्वाण महाराष्ट्र से राज्यसभा उम्मीदवार

  1. सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा का पर्चा भरा
  2. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को ओडिशा से प्रत्याशी
  3. पढ़िए राज्यसभा चुनावों की दिनभर की हलचल

National rajya sabha elections live sonia gandhi nomination from rajasthan second member of the gandhi family to go to rajya sabha:digi desk/BHN/नई दिल्ली/जयपुर/।राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Polls) को लेकर हलचल तेज है। ताजा खबर यह है कि भाजपा ने एक और लिस्ट जारी कर दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को ओडिशा से प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद बीजू जनता दल (BJD) ने उनका समर्थन करने का ऐलान किया है।

सोनिया गांधी ने राजस्थान से भरा नामांकन

इस बीच, कांग्रेस ने भी चार प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इनमें सोनिया गांधी भी शामिल हैं, जो राजस्थान से राज्यसभा जा रही हैं। अन्य नामों में हिमाचल प्रदेश से अभिषेक मनु सिंघवी, बिहार से अखिलेश प्रसाद सिंह और महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंडोरे शामिल हैं।

सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) बुधवार सुबह नई दिल्ली से जयपुर पहुंचीं और नामांकन दाखिल किया। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के रिटायर होने की वजह से राजस्थान की सीट रिक्त हुई है, जिससे सोनिया गांधी नामांकन दाखिल करेंगी। सोनिया इससे पहले उत्तर प्रदेश में रायबरेली की लोकसभा सीट से निर्वाचित होती रही हैं। वह इंदिरा गांधी के बाद राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने वाली गांधी परिवार की दूसरी सदस्य हैं।

कांग्रेस को नुकसान की आशंका
महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में पार्टी नेताओं की बगावत के बाद कांग्रेस को नुकसान होने की आशंका है। महाराष्ट्र की कुल 19 राज्यसभा सीटों में से एक मात्र ही कांग्रेस के पास है। अशोक चह्राण के पार्टी छोड़ने के बाद कांग्रेस के सामने इस सीट को भी बचा पाना चुनौती बना गया है।

महाराष्ट्र की 19 में से 6 सीट खाली हो रही हैं और इसी महीने चुनाव होने हैं। प्रदेश में किसी भी पार्टी को राज्यसभा सदस्य चयन के लिए 41 विधायकों की जरूरत होती है।

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की स्थिति

बता दें, राज्यसभा की 56 सीटों के लिए हो रहे इन चुनावों में कांग्रेस को 10 सीटें मिलने की उम्मीद है। इसमें से तीन कर्नाटक, दो तेलंगाना और महाराष्ट्र, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश व मध्य प्रदेश से एक-एक सीट है। हाल के दिनों में मची खींचतान के बाद महाराष्ट्र, बिहार में पार्टी को मुश्किल हो सकती है।

About rishi pandit

Check Also

Lok Sabha Election 2024-लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत सुबह 9 बजे तक 10.28 फीसदी मतदान

नईदिल्ली देशभर में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *