Sunday , November 1 2026
Breaking News

Singrauli: अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

  1. सिंगरौली में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो की मौत
  2. ट्रक से अधेड़ एवं बोलेरो से बाईक सवार युवक की मौत
  3. दोनो स्थानों पर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

सिंगरौली, भास्कर हिंदी न्यूज़/  रविवार को बरगवां थाना क्षेत्र के पोड़ी में ट्रक की चपेट में आने से मौके पर एक अधेड़ एवं बेटहाडाड़ में बोलेरो से टकराकर बाईक सवार युवक की मौके पर मौत हो गयी। घटना के बाद दोनो स्थानों पर आक्रोशित लोगो चक्का जाम कर मुआवजा की मांग कर रहे थे। एसडीओपी कृष्ण कुमार पाण्डेय एवं बरगवां थाना प्रभारी निरीक्षक विद्या वारिधि तिवारी को लोगो को समझाइस देने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह बरगवां थाना अंतर्गत ग्राम पोड़ी में अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गयी। वाहन की चपेट में सड़क किनारे बागवानी कर रहे वंशरूप सिंह उम्र 50 वर्ष के आने से मौके पर मौत हो गयी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीओपी कृष्ण कुमार पांडे एवं बरगवां थाना प्रभारी निरीक्षक विद्या वारिधि तिवारी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाइस देने प्रशासन से तत्कालीन सहायता राशि एवं वाहन मालिक द्वारा मुआवजा राशि देने के बाद मामला शांत हुआ।

बोलेरो की चपेट में बाइक सवार

बेटहाडाड़ में बोलेरो की चपेट में अनियंत्रित बाइक आने से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गयी। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीओपी कृष्ण कुमार पाण्डेय एवं बरगवां थाना प्रभारी निरीक्षक विद्यावारिधि तिवारी मौके पर पहुंचकर लोगों समझा बुझा कर मामला शांत कराया तथा प्रशासन द्वारा तत्काल सहायता राशि देने के बाद मामला शांत हुआ।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *