Sunday , June 2 2024
Breaking News

Weather alert: बादलों के छंटते ही ठंड ने लिया यू-टर्न, शीतलहर चलने की संभावना

weather alert for cold wave:digi desk/BHN/ वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। साथ ही हवाओं का रुख भी उत्तरी हो गया है। उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। वहां से लगभग 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही सर्द हवाओं के कारण मध्‍य प्रदेश में भी ठंड ने यू-टर्न ले लिया है। इससे न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज होने लगेगी। पिछले चौबीस घंटे के दौरान न्‍यूनतम तापमान में 4.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक उत्तरी मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर पाला पड़ने की भी आशंका है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह राजधानी का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है, लेकिन सोमवार के न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस से 4.1 डिग्री सेल्सियस कम है। मंगलवार को राजधानी सहित प्रदेश के कई स्थानों पर सुबह घना कोहरा छाया रहा। भोपाल में सुबह के समय दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई। प्रदेश में 13 स्थानों पर न्यूनतम तापमान चार से दस डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि पिछले एक माह से उत्तर भारत के पहाड़ों पर रुक-रुककर जबर्दस्त बर्फबारी हुई है। इस वजह से समूचा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। इस वजह से हवा का रुख उत्तरी हो गया है। उत्तर भारत से लगातार आ रही सर्द हवाओं के कारण वातावरण में ठंड बढ़ गई है। शुक्ला के मुताबिक बुधवार को उत्तरी मध्यप्रदेश के ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग में शीतलहर चलने की भी संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं पाला पड़ने की भी आशंका है।

 

About rishi pandit

Check Also

टोल टैक्स हुआ खत्म, अब ट्रैफिक मेें बाधक बना नाका तोड़ने का काम भी शुरू

इंदौर  इंदौर के एमआर-10 ब्रिज के टोल टैक्स से 18 साल बाद वाहन चालकों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *