Monday , July 8 2024
Breaking News

देवगुरु बृहस्पति हुए मार्गी, इन आठ राशियों पर दिखेगा प्रभाव

 ग्वालियर। 13 सितंबर से देवगुरु बृहस्पति अपनी चाल बदलकर वक्री से मार्गी हो गए हैं। देवगुरु के मार्गी होने का असर देश व दुनिया दोनों पर देखने को मिलेगा। देवगुरु ग्रह की दृष्टि जहां पड़ती है वहां पर अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम हो जाता है। इसलिए ज्योतिष में देवगुरु ग्रह की दृष्टि को भी शुभ माना जाता है। गुरु के बदलाव होने से सभी राशियों पर इसका असर देखने को मिलेगा।

ज्योतिषयों के अनुसार देवगुरु के मार्गी होने से व्यापार व व्यवसाय में तेजी आने की संभावना है। साथ ही सराफा बाजार पर देवगुरु ग्रह का अच्छा असर देखने को मिलेगा। देवगुरु के कारण भारत के पड़ोसी देशों से संबंध में सुधार होगा साथ ही तनाव भी कम होने की संभावना रहेगी।

इसके साथ ही देश में शिक्षा और धार्मिक जगहों से जुड़े बड़े फैसले होने का भी योग बन सकता है। वहीं देश के कुछ हिस्सों में बारिश होगी। वहीं कुछ जगहों पर गर्मी व उमस का माहौल रहेगा। जबकि राजनीति में बड़े उलटफेर होने की भी संभावना है।

इन राशियों के जातकों को रहना होगा संभलकर

देवगुरु बृहस्पति के कारण वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, धनु, मकर , कुंभ और मीन राशि के जातकों को स्वास्थ्य के मामले में संभलकर रहना होगा। जल्दबाजी से बचना होगा। सोच समझकर बोलना होगा। व्यापार और नौकरी में मेहनत के बाद भी फायदा नहीं मिल पाएगा। धन हानि के योग भी बनेंगे।

20 नवंबर तक रहेगा असर

13 सितंबर को गुरु मार्गी हो जाएंगे जो 20 नवंबर तक रहेंगे। इससे पहले 30 मार्च को बृहस्पति मकर राशि में थे फिर 14 मई को वक्री हुए थे।

About rishi pandit

Check Also

आज से शुरू हो रही है भगवान जगन्नाथ की यात्रा, है खास इसकी महिमा, जानें इस यात्रा का महत्‍व और इतिहास

 पुरी उड़ीसा के पुरी में 7 जुलाई से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शुरू होने जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *