Friday , May 17 2024
Breaking News

Sury Ka Rashi Parivartan: फरवरी में सूर्य मंगल सहित चार ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, बुद्धादित्य योग बनेगा

Spiritual antaryatra sury ka rashi parivartan in february four planets including sun and mars will change zodiac signs buddhaditya yoga will be formed: digi desk/BHN/ग्वालियर/ फरवरी माह में बुध, मंगल, शनि, शुक्र और सूर्य राशि परिवार्तन करेंगे। महीने की शुरुआत में 1 फरवरी को बुध मकर राशि में गोचर कर चुके है । जबकि सेनापति मंगल 5 फरवरी को मकर राशि में आ जाएंगे। इसके बाद 8 फरवरी को बुध मकर राशि में अस्त हो जाएंगे। 11 फरवरी को न्यायाधीश शनिदेव कुंभ राशि में अस्त होने जा रहे हैं। 12 फरवरी को शुक्र के मकर राशि में गोचर करने से त्रिग्रही योग बनेगा। इसके पाश्चात्य 12 फरवरी को सूर्य कुंभ राशि में गोचर करेंगे और 20 फरवरी को बुध कुंभ राशि में गोचर करके बुधआदित्य राजयोग का निर्माण करेंगे। ग्रहों की ऐसी स्थिति के बीच फरवरी का महीना 6 राशियों के लिए बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। इन राशिवालों को धन संपत्ति लाभ के साथ परिवार का भी पूरा सहयोग मिलेगा।

मेष,वृषभ, कर्क, कन्या, तुला , मकर राशि के जातक को मिलेगा लाभ

मेष : फरवरी के महीने में मेष राशि के जातकों को ग्रहों की ऐसी स्थिति के बीच नौकरी और कारोबार में फायदा मिलेगा। आपकी राशि में दसवें भाव में बुधादित्य और आदित्य मंगल योग प्रभावकारी रहने वाला है

वृषभ: आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होगा। धर्म कर्म और तीर्थयात्रा के संयोग बनेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही आपके घर में कोई शुभ कार्य भी हो सकता है।

कर्क: इस महीने किया गया निवेश आपको सफलता दिलाएगा। इसलिए इस दौरान आप जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनके प्रयास इस महीने सफल होंगे।

कन्या- जातकों को अपनी संतान की तरफ से खुशी मिल सकती है। साथ ही घर परिवार में विवाह और उत्साह का संयोग बनेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता पाएंगे।

तुला- शुक्र का प्रभाव से आपके सुख साधनों में वृद्धि होगी। साथ ही आपका आर्थिक पक्ष भी बहुत मजबूत होगा। इस महीने आपकी सेविंग्स भी बढ़ जाएंगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी महीना काफी अच्छा रहेगा।

मकर- इस महीने आपका प्रमोशन भी मिल सकता है। आपके प्रमोशन के चांस प्रबल होंगे। इस महीने आपको पिता और पैतृक पक्ष से लाभ प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला सफल होगा।

About rishi pandit

Check Also

बाबा केदारनाथ जाने का बना रहे हैं प्लान? जानें दिल्ली से क्या है आसान रूट

  उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारों धामों में से एक बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *