Friday , September 20 2024
Breaking News

Sankashti Chaturthi : 100 साल बाद संकष्टी चतुर्थी पर अद्भुत योग, इन राशियों को मिलेगा बप्पा का आशीर्वाद

Sankashti chaturthi 2024 shobhan yog and trigrahi yog after 100 years these zodiac signs will get blessings of lord ganesh: digi desk/BHN/इंदौर/ पौष माह के कृष्ण पक्ष की संकष्टी चतुर्थी खास होती है। इस दिन को सकट चौथ भी कहते है। सभी कष्टों से छुटकारा पाने के लिए इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 100 साल बाद अद्भुत योग बनने जा रहा है। इस दिन धनु राशि में सूर्य, शुक्र और बुध के साथ शोभन और त्रिग्रही योग बन रहा है। कुछ राशियों को इस संयोग से जबरदस्त फायदा होगा। आर्थिक लाभ के साथ दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी।

कब है संकष्टी चतुर्थी?

संकष्टी चतुर्थी तिथि 29 जनवरी को सुबह 06.10 मिनट से 30 जनवरी को सुबह 08.54 मिनट तक रहेगी।

इन राशियों पर बरसेगी गणपति की कृपा

तुला राशि

इस राशि के जातकों के जीवन में समृद्धि आएगी। भगवान लंबोदर की कृपा से कार्य सफल होंगे। लंबे समय से चल रही तकलीफों का अंत होगा। बिजनेस में उन्नति के अवसर मिलेंगे। शत्रु कमजोर पड़ेंगे। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा। अपने अंदर सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए संकष्टी चतुर्थी लाभकारी रहेगी। कार्यस्थल पर शुभ समाचार मिलेगा। वाहन खरीदने के योग हैं। पिछले निवेश से अच्छा मुनाफा मिलेगा। सहकर्मियों के साथ सामंजस्यता बढ़ेगी। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता महसूस करेंगे। नया जॉब मिलने के योग है।

कुंभ राशि

संकष्टी चतुर्थी कुंभ राशि के लिए भाग्यशाली रहेगा। धन आगमन के नए दरवाजे खुलेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सुख-सुविधाओं से जीवन व्यतीत करेंगे। सामाजिक कार्यों से सफलता मिलेगी। विवाहित युगल के संबंधों में मधुरता आएगी।

About rishi pandit

Check Also

घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय

खुद का घर का होना हर किसी का एक सपना होता है जिसे वह कड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *