Thursday , May 16 2024
Breaking News

बचे-खुचे डकैतों से निपटने दल-बल के साथ जंगल में उतरे पुलिस कप्तान धर्मवीर सिंह

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज/ बीते कई दिनों से छुटपुट डकैतों की आहट टटोल रहे पुलिस के जवानों का हौसला बढ़ाने एवं स्थानीय ग्रामीणों में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करने की कवायद को लेकर पुलिस कप्तान धर्मवीर सिंह शुक्रवार को खुद तराई अंचल जा पहुंचे। इस दौरान उनके साथ एसडीओपी चित्रकूट अभिनव चौकसे, रक्षित निरीक्षक सत्यप्रकाश मिश्रा, सूबेदार खुसराम एवं थाना प्रभारी मझगवां, बरौंधा, नयागांव तथा धारकुंडी की पुलिस टीम भी साथ रही।

पुलिस कप्तान धर्मवीर सिंह यादव ने अपने मातहत पुलिस अफसरों की टीम व 50 से ज्यादा पुलिस जवानों के साथ तराई में सक्रिय डकैत गौरी यादव व संपत मवासी के मूवमेंट वाले ट्रैक, क्षेत्रों तथा रास्तों की जानकारी ली।
पुलिस अधीक्षक ने सदल-बल,डकैतों की पनाहगाह माने जाने वाले ग्राम बिगदारी, कुटिला पहाड़, कैरोट, जवारीन, बरहा एवं मुड़ियादेव के जंगलों की सर्चिंग एवं कॉम्बिंग कर एरिया डोमिनेशन किया। पुलिस कप्तान ने इस कांबिंग गश्त के दौरान डकैतों के रूकने के अड्डे , एवं जंगल मे पानी वाले स्थानों को चिन्हित कर तराई में बसे ग्रामीणों एवं खेतों में बसे लोगों के साथ चौपाल लगाई एवं पुलिस के प्रति उन्हें विश्वसनीय बनाते हुए डकैतों व उनके मूवमेंट को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। पुलिस कप्तान ने इस दौरान कुछ चरवाहों से भी जानकारियां जुटाई। पुलिस कप्तान को सदल-बल तराई में कांबिंग करते देख ग्रामीणों ने पुलिस के प्रति अपना भरोसा जताया तथा डकैतों के सफाये के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

About rishi pandit

Check Also

संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र, काउंसलर की भूमिका निभाई मुख्यमंत्री ने

“अभिनव पहल”   सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ महामारी के दौर में प्रदेश में ही नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *