Friday , October 30 2026
Breaking News

Satna: 25 जनवरी को मनाया जायेगा सतना नगर का दूसरा गौरव दिवस


24 और 25 जनवरी को सुप्रसिद्व कलाकार देंगें प्रस्तुतियां, आयोजित होंगे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ सतना गौरव दिवस का मुख्य कार्यक्रम 25 जनवरी को बीटीआई ग्राउंड सतना में आयोजित होगा। सतना नगर का दूसरा गौरव दिवस मनाने के उपलक्ष्य में 24 और 25 जनवरी को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के सुप्रसिद्व कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जायेंगी। नगर पालिक निगम सतना की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की कड़ी में आनंद उत्सव के तहत 24 जनवरी को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक की प्रथम पाली में पतंगबाजी, पेंटिंग प्रतियोगिता और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन संतोषी माता तालाब सतना में किया जायेगा। इसी प्रकार बीटीआई ग्राउंड सतना में द्वितीय पाली में सायं 6 बजे से सायं 7 बजे तक शास्त्रीय वाद्य वृंद मैहर की प्रस्तुति होगी। इसके बाद सायं 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें राम गीतों पर डॉ अमन अक्षर, हास्य कविताओं पर शंभूशिखर, सुदीप भोला, विकास बोखल, शशिकांत यादव, वीर रस की कवितायें अभय निर्भीक द्वारा तथा गीत गजल पर डॉ सुमन दुबे की प्रस्तुतियां होंगी।
सतना गौरव दिवस का मुख्य कार्यक्रम 25 जनवरी को बीटीआई ग्राउंड सतना में आयोजित होगा। मुख्य आयोजन के दिन सायं 4 बजे से 5 बजे के बीच कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर लोकार्पण और भूमिपूजन के कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसी प्रकार कार्यक्रम स्थल में सायं 4 बजे से 5 बजे तक स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। सायं 5 बजे से 6 बजे तक मंचीय कार्यक्रम संचालित होंगे। सायंकालीन कार्यक्रम की कड़ी में शाम 6 बजे से फिल्मी जगत की सुप्रसिद्ध गायिका सुश्री पलक मुच्छल की संगीतमयी प्रस्तुतियां होंगी।

गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्रांउड में आयोजित होगा
मुख्य अतिथि राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी करेंगी ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह 26 जनवरी को प्रातः 9 बजे से स्थानीय पुलिस परेड ग्राउण्ड सतना में आयोजित किया गया है। मुख्य समारोह में प्रदेश नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी। गणतंत्र दिवस समारोह के पल-प्रतिपल निर्धारित कार्यक्रमानुसार 26 जनवरी को प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। मुख्य अतिथि प्रातः 9 बजे से 9ः05 तक ध्वजारोहण कर सलामी लेंगी। प्रातः 9ः05 बजे से 9ः10 बजे तक परेड का निरीक्षण, प्रातः 9ः10 बजे से 9ः30 बजे तक मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन, प्रातः 9ः30 बजे से 9ः40 तक मार्चपास्ट, प्रातः 9ः40 बजे से सांस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन, विभिन्न विभागों द्वारा झाकियों का प्रदर्शन एवं प्रातः 10ः30 बजे से पुरुस्कार वितरण किया जायेगा।

हितग्राहियों को मिल रहा है सरकार की जनोन्मुखी योजनाओं का लाभ – सांसद

विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर में हितग्राहियों को वितरित किए योजनाओं के हितलाभ

सांसद गणेश सिंह ने मंगलवार को सोहावल विकासखंड के माधवगढ़ और मटेहना में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित शिविर में कहा कि योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को सरकार आपके द्वार पहुंचकर लाभान्वित कर रही है। आमजन गौरव महसूस कर रहा होगा, जब पूरी सरकार आपके द्वार में पहुंचकर हितग्राहियों को लाभान्वित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अनेक क्रांतिकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जहां पक्के मकान बनाये जा रहे हैं, वहीं गरीब व्यक्तियों को निःशुल्क 5 लाख तक का इलाज आयुष्मान भारत निरामय योजना के माध्यम से दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कच्चे मकान में रहने में जो दर्द होता है, वह रहने वाला ही समझ सकता है। इसी प्रकार जब गरीब व्यक्ति पैसों के अभाव में इलाज नहीं करा पाता, इसकी पीड़ा वही समझता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी सभी की पीड़ा समझते हुए योजनाओं के माध्यम से सबको लाभ पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर शैलेंद्र शर्मा, स्वरुप सिंह, शैलेंद्र वर्मा, स्वरुप सिंह, सरपंच बड़ेभइया कोल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे।
सांसद गणेश सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में 16 दिसम्बर से विकसित भारत संकल्प यात्रा जारी है। ऐसे जरूरतमंद और पात्र नागरिक, जो किन्हीं कारणों से शासन की योजनाओं के हितलाभ से वंचित रह गए हैं, उन तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उनके जीवन में खुशहाली लाना ही विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। इसमें आईईसी वैन में लगे एलईडी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर योजनाओं की जानकारी दी जा रही है तथा हितलाभ भी वितरित किए जा रहे हैं। केन्द्र और राज्य शासन द्वारा समाज के सभी वर्गो के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पहले योजनाओं का लाभ लेने के लिए नागरिकों को कार्यालयों में जाना पड़ता था। लेकिन अब संकल्प यात्रा के माध्यम से अधिकारी स्वयं नागरिकों के पास पहुंच कर आवेदन प्राप्त कर रहे हैं। सांसद श्री सिंह ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितलाभ वितरित किये। उन्होने उपस्थित जन-प्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, नागरिकों को वर्ष 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने, गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने, भारत की एकता को सुदृढ़ करने और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करने तथा नागरिक कर्तव्य निभाने की शपथ भी दिलाई।

मैहर जिला में कलेक्टर रानी बाटड करेंगी ध्वजारोहण

नवगठित जिला मैहर में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को हर्षोल्लास एवं समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। मैहर जिले के गणतंत्र दिवस के प्रथम जिला स्तरीय मुख्य समारोह में कलेक्टर रानी बाटड ध्वजारोहण करेंगी। जिला स्तरीय मुख्य समारोह मैहर में जेल रोड के पास स्टेडियम में आयोजित होगा।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *