Tuesday , May 14 2024
Breaking News

मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे 26 जनवरी से मुंबई में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करेंगे

छत्रपति संभाजीनगर
 मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने  कहा कि वह समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर 26 जनवरी को मुंबई में आजाद मैदान या शिवाजी पार्क मैदान में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करेंगे।

उन्होंने अपने नेतृत्व वाले मराठा आरक्षण आंदोलन के प्रमुख स्थल अंतरवाली सरती गांव में संवाददाताओं से कहा, ''मराठा समुदाय के सदस्य 20 जनवरी को अंतरवाली सरती गांव (जालना जिले में) से मुंबई के लिए निकलेंगे। वे कुछ यात्रा पैदल करेंगे और बाकी यात्रा वाहनों के जरिए की जाएगी। हमारा लक्ष्य 26 जनवरी तक मुंबई पहुंचने का है।''

जरांगे ने कहा, ”मैं 20 जनवरी को अंतरवाली सरती गांव से पैदल यात्रा शुरू करूंगा।”उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में आगामी आंदोलन की योजना साझा की।जरांगे ने कहा, ‘आंदोलनकारी 20 जनवरी को सुबह 9 बजे अंतरवाली सरती से यात्रा शुरू होंगे। वे हर दिन दोपहर तक पैदल चलेंगे। बाद में वे वाहनों में सवार होंगे और रात्रि विश्राम के लिए अपने अगले गंतव्य की ओर बढ़ेंगे।’

मराठा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

मुंबई होर्डिंग दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 14 हुई, 43 घायल

 मुंबई मुंबई होर्डिंग दुर्घटना में चार और लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जिसके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *